Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 19 at 12.33.43 AM

सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर वैदिक मंत्रोचार के बीच हुई मां गंगा की आरती

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर साप्ताहिक गंगा आरती का आयोजन गुरुवार को किया गया।

विगत कई वर्षों से चल रही महाआरती के क्रम में गुरुवार को 297वीं गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। कार्यक्रम में कोविड-19 को ध्यान में रखकर इसका पूर्ण रूप से पालन किया गया। समिति के लोगों ने धाम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए संकल्प भी लिया। इस दौरान मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन अर्चन की गई। आरती के क्रम में मां गंगा, भोलेनाथ, हनुमान जी, भगवान गणेश की भी आरती-पूजन किया गया।
समिति के उपाध्यक्ष ने बताया कि समिति द्वारा निरंतर सरोवर सहित समस्त मंदिरों की सफाई, पेड़-पौधों की देख-रेख में अग्रणी भूमिका में रहती है। साप्ताहिक गंगा आरती विगत वर्ष 2015 से प्रत्येक बृहस्पतिवार को किया जाता है।
उन्होंने बताया कि धाम सरोवर की रख रखाव समिति द्वारा दशकों से संचालित किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि समिति हमेशा सरोवर के हित में कार्य करती है और आगे भी करती रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरदीप गुप्ता, समरेन्दु सिंह, प्रतिक सिंह, मुकेश, विशाल गुप्ता, सुधाकर त्रिपाठी, घनश्याम पासवान, रिद्धि सिद्धि गुप्ता, शीतल मिश्र, उमेश गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, त्रिलोकीनाथ बारी, हरिनारायण गुप्ता, सूरज शर्मा, राम सिंह प्रजापति सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *