Breaking News
WhatsApp Image 2022 06 02 at 8.43.46 AM

हरियाणा में इस बार बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार:धर्मबीर भड़ाना

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिला कार्यालय पर पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में कृष्णा कॉलोनी के वार्ड नं.14 से काजल के साथ सैकड़ो महिलाओं एवं युवाओ ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर काजल ने कहा की उन्होने अरविंद केजरीवाल की नीतियों एवं उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व से वह बहुत प्रभावित हैं। पार्टी जो भी जिम्मेदारी उनको सौंपेगी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ उसका पालन करेंगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी को देश का भविष्य बताया और कहा कि अरविंद केजरीवाल भारत के प्रधानमंत्री होंगे।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल से दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता प्रभावित हैं और हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आने वाली सरकार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की होगी। जिस प्रकार से बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं दिल्ली में दी जा रही हैं,उसी तर्ज पर हरियाणा की जनता को भी सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। पार्टी में लगातार लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है,मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व एवं डॉ.सुशील गुप्ता के मार्गदर्शन में लोग अधिक से अधिक आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

क्योंकि,अब यह साफ हो चुका है कि 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में सत्ता हासिल करेगी। उन्होने कहा की प्रदेश में होने वाले पंचायत एवं निकाय चुनावों में पार्टी मजबूती से लड़ेगी,इसके लिए सभी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उनको पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत करा रहे हैं। हरियाणा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है,लोग अब एक ऐसे विकल्प की तलाश में है जो गरीब जनता के हक की आवाज उठा सके। आम आदमी पार्टी हर कार्यकर्ता का मान सम्मान करती है। इस अवसर पर जिला सचिव भीम यादव,साउथ जोन की महिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता,आप नेता राकेश भड़ाना,बड़खल विधानसभा अध्यक्ष मनीष भाटिया,ओल्ड विधान सभा आप नेता प्रवेश मेहता,निशा खेरालिया,रामगोपाल,रिशपाल, योगेश,दीपक,महेश,अर्जुन, प्रेमपाल,मनोज,मुकेश, हरकिशोर,प्रकाश,राजीव,राजेश, मनोज,ओम प्रकाश,राजपाल, कमलेश,ज्ञान देवी,सुदामा, सविता,कविता,कमला देवी, पायल,कोमल,पिंकी,शुभ अकिंत गुप्ता,सुरेन्द्र अरोड़ा,महेन्द्र कपूर सहित अन्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 08 20 15 05 18 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया – आधुनिक भारत के निर्माता और युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे राजीव गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA सलेमपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *