Breaking News
76f4ca1a d7bf 47b9 ab04 a061d36843ae

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर 1100 कलशों निकली शोभायात्रा

 

शोभायात्रा में भगवान का रजत बैवाड, 5 घोड़े, बग्घी, मसक बाजे ,बैंड बाजे ,ढोल नगाड़े झंडियां आदि थी32a460dc ccb8 464a 9eeb 041cc0badf3d 97248099 c352 4f3e a28e 986c718329c2

पंडितों द्वारा प्रथम दिन 16 जोडो का पूजन किया

बीगोद– समीपवर्ती श्री बीजासन माताजी बारहखेडा मानपुरा मे श्री भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन को लेकर शुक्रवार को सुबह सर्व समाज की महिलाएं अपने सिर पर 1100 कलशों को लेकर शोभायात्रा लक्ष्मीनाथ भगवान मंदिर से शुरू हुई इस शोभायात्रा में भगवान का रजत बैवाड फूलो से सुसज्जित ,5 घोड़े बग्घी ,मशक बाजे, बैंड बाजे, ढोल नगाड़े, झंडीया के साथ भक्त जन नाचते ,गाते भगवान के जयकारे लगाते तीन की पक्ति मे चल रहे थे।

3 किलोमीटर की शोभायात्रा यात्रा में जगह- जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। शोभायात्रा बिजासन माता कथा स्थल पहुंची। जहां पर कथावाचक परम आदर्श आचार्य महामंडलेश्वर श्री जगदीश पुरी जी शक्करगढ़ वाले ने कहा कि जीवन को ऐसा बनाना चाहिए जहां व्यक्ति का नाम व उसकी शोभा बढ़ जाए व्यक्ति का शरीर क्षणभंगुर है आज है कल नहीं है अच्छे कर्म करते हुए मनुष्य के गुणों को सर्वत्र पूजा जाता है ऐसे कर्म करने चाहिए दुनिया में जाने के बाद लोग उनको और उनकी बातों को याद करें।76f4ca1a d7bf 47b9 ab04 a061d36843ae

व्यक्ति परिस्थितियों मन से जुड़ा रहेगा तो दुख की अनुभूति होगी। इस दौरान अपार जनसमूह उपस्थित लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर बढ़-चढ़कर धार्मिक आयोजन में भाग लिया। पंडित नरेश जोशी के सानिध्य में 16 जोड़ों का पूजन किया गया ।

इस दौरान भव्य मेले मे डॉलर, चकरी ,मौत का कुआ आदि रहेंगे। भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 9 दिसंबर से शुरू हुआ जो 16 दिसंबर शुक्रवार तक होगा भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन दोपहर को 11:00 से साय 4:00 बजे प्रतिदिन तक परम आदर्श आचार्य महामंडलेश्वर श्री जगदीश पुरी जी महाराज शक्करगढ़ के मुखारविंद से होगा।

इस भागवत का आयोजन बिजासन माता विस्तार विकास हेतु किया जा रहा है।
(फोटो कैप्शन-

1- ढोल नगाड़ों के साथ निकलती शोभा यात्रा

2-सर्व धर्म समाज की महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलती )
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *