Breaking News
4c7d6d9f 1afa 40ca 9bab 7fe67a96cf0d 1

चंबल की पाइप लाइन की लीकेज होने से पानी को लेकर ग्रामीण हुए परेशान

बीगोद–समीपवर्ती ग्राम पंचायत धाकड़ खेड़ी के बागीत, हिंगोनिया और सिंगोली ग्राम पंचायत बरौनी ग्राम पंचायत मोटरों का खेड़ा ग्राम पंचायत के क्षेत्र में शुक्रवार को सिंगोली में चंबल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण बागीत ,हिंगोनिया ,धाकड़ खेड़ी ,गुरला के ग्रामीण उपभोक्ता पानी को तरसे। फुव्वारा के रुप मे चम्बल की पाईप लाईन से अथाह पानी निकलने से सडक मार्ग पर पानी- पानी हो गया जिससे आवाजाही मे हुयी परेशानी ।4c7d6d9f 1afa 40ca 9bab 7fe67a96cf0d 1

गुरला से वाया सिंगोली चारभुजा उपखण्ड मेगा हाईवे का कार्य प्रगति पर होने के कारण एलएनटी और जेसीबी के द्वारा सिंगोली के पास चंबल पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण अनेक गांव को पानी नहीं मिला।

बागीत के समाजसेवी भीम सिंह कानावत ने मेगा हाईवे सड़क ठेकेदार और चंबल परियोजना के अधिकारियों से तुरंत प्रभाव से चंबल परियोजना के पाइप लाइन को लीकेज को निकालकर चंबल का पानी नलों में देने की मांग की ताकि उपभोक्ताओं को पानी समस्या से निजात मिल सके।

(फोटो कैप्सन– चंबल की पाइप लाइन मैं लीकेज होने से फुवारों से तेज गति से पानी बहता है)

फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *