Breaking News
f79ec2db 4c41 4f8d aadf c0968e90a7a7

विजयवर्गीय की स्मृति में निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 182 ने कराई जांच कुडोज किड्स स्कूल गायत्री नगर में हुआ आयोजन

3-12-22 नंदराय- भीलवाड़ा

सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कुडोज किड्स स्कूल गायत्रीनगर भीलवाड़ा में किया गया जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया ।722c633a 719f 4ea7 8dc6 572008cf615d f79ec2db 4c41 4f8d aadf c0968e90a7a7
फाउंडेशन के सचिव गोपाल विजयवर्गीय के पिता नंदराय निवासी स्व. मांगीलाल विजयवर्गीय की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रिंसिपल मधुबाला यादव ने मा भारती को दीप प्रज्वलन कर किया ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में नेत्र परीक्षण कराने पहुचे लोगो का रामस्नेही चिकित्सालय टीम द्वारा निशुल्क जांच कर उचित परामर्श प्रदान किया गया । 182 लोगो का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया ।

गोपाल विजयवर्गीय ने कहा कि मेरे पिताजी मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा थे उनकी पुण्यतिथि पर सेवा कार्य से बड़ी कोई श्रद्धांजलि नही हो सकती । शिविर में चयनित मोतियाबिंद रोगियों के निशुल्क आपरेशन संस्थान की ओर से निशुल्क करवाए जाएंगे ।

स्कूल प्रिंसिपल मधुबाला यादव ने सभी विद्यार्थियों को रक्तदान एवं नेत्रदान के लिए जागरूक करते हूए उपस्थित सभी स्टाफ एवं क्षेत्रवासियों से रक्तदान करने एवं नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील की ।
संस्थान की ओर से कुडोज किड्स स्कूल के सभी स्टाफ का सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *