Breaking News
2808c4c8 5b1a 4835 a885 75df92b64b83

3 दिसम्बर 2022 उमा जी का खेड़ा

स्वतंत्रता सेनानी माणिक्य लाल वर्मा की कर्म स्थली पर जन्म जयंती के अवसर पर स्वेटर जर्सी वितरण किया गया2808c4c8 5b1a 4835 a885 75df92b64b83
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उमा जी का खेड़ा में माणिक्य लाल वर्मा की जन्म जयंती के अवसर पर माणिक्य लाल वर्मा के दोहित्र रोहित माथुर द्वारा पंचायत के प्राथमिक कक्षाओं के कुल 151 छात्र छात्राओं को जर्सी का वितरण किया गया
सर्वप्रथम सरस्वती की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तत्पश्चात् अतिथियों का माल्यार्पण एवम् रोहित माथुर का साफा बंधवाकर कर स्वागत सत्कार विद्यालय एवम् वर्मा समारक समिति द्वारा किया गया एवम् रोहित माथुर ने वर्मा साहब की स्मृतियों को संजोने के लिए वर्मा स्मारक समिति के अध्यक्ष भूरा लाल धाकड़ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया
वक्ताओं ने वर्मा की जीवनी पर प्रकाश डाला एवम् उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता बताई गई
इस अवसर पर माणिक्य लाल वर्मा स्मारक समिति के अध्यक्ष भूरा लाल धाकड़,दिनेश धाकड़ सरपंच प्रतिनिधि उमाजी खेड़ा,संजय धाकड़ प्रदेशाध्यक्ष अ.भा.श्री धाकड़ युवा संघ,हीरा लाल धाकड़ अध्यक्ष कुल देवी मां फूला प्रबन्ध समिती,नन्द लाल धाकड़ सेवा निवृत्त बैंक मैनेजर,प्रधानाचार्य कुलदीप केलानी, मनोज जोशी मांडलगढ़,मनीष जोशी मानपुरा एवं विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
मंच संचालन व्याख्याता विनोद पटवा ने किया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *