Breaking News
IMG 20261116 WA0002

दयालबाग -लक्कड़पुर में पूर्व पार्षद चौ.जितेन्द्र भड़ाना के प्रयासों से भव्य छठ घाट का निर्माण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:प्रकृति,स्वच्छता,अनुशासन और सूर्य उपासना के महान लोक पर्व छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।

हर वर्ष की भांति इस बार भी क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी व पूर्व पार्षद चौ.जितेन्द्र भड़ाना जीते भाई के विशेष प्रयासों और व्यक्तिगत सहयोग से दयाल बाग,शिव दुर्गा विहार (लक्कड़पुर) में व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक भव्य और सुसज्जित छठ घाट का निर्माण कराया गया है।

➡️श्रद्धालुओं के लिए की गई हैं विशेष व्यवस्थाएं।
छठ पूजा के दौरान व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाट परिसर पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। घाट की साफ-सफाई,प्रकाश व्यवस्था,सुरक्षा प्रबंध और पूजन सामग्री के सुचारू संचालन के लिए’टीम जितेन्द्र भड़ाना’और स्थानीय छठ पूजा कमेटी के सदस्य पिछले कई दिनों से दिन-रात जुटे हुए हैं।

स्थानीय निवासियों ने पार्षद जितेन्द्र भड़ाना के इस सराहनीय कार्य की खुलकर प्रशंसा की है और कहा है कि उनके निरंतर प्रयासों से क्षेत्र के पूर्वांचलवासियों को अपने इस महान पर्व को मनाने के लिए एक बेहतरीन और सुरक्षित स्थान उपलब्ध हुआ है।

➡️समस्त क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रण।
पार्षद चौ.जितेन्द्र भड़ाना,टीम जितेन्द्र भड़ाना और छठ कमेटी ने संयुक्त रूप से सभी क्षेत्रवासियों,माताओं-बहनों और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे सपरिवार इस पावन अवसर पर छठ घाट पर पधारें।

आइए,अचल आस्था के प्रतीक भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मईया का आशीर्वाद प्राप्त करें और समाज में आपसी भाईचारे,प्रेम और सौहार्द का संदेश दें। बुलेट घाट का मुख्य पता: C ब्लॉक,प्लॉट नंबर 6,7,8,दयाल बाग,शिव दुर्गा विहार,लक्कड़पुर,फरीदाबाद।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261116 WA0005

छठ महापर्व पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर मनाया पर्व

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:लोक आस्था,श्रद्धा और सामाजिक एकता के महापर्व छठ पूजा के …