Breaking News

महराजगंज आने-जाने वालों पर रखी गई कड़ी नजर।

रिपोर्ट ब्यूरो

एसएसपी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के दूसरे चरण को लेकर पल-पल की लेते रहे खबर

गोरखपर। महराजगंज जनपद में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को हो रहे मतदान के दृष्टिगत गोरखपुर जनपद के सीमावर्ती थाना कैंपियरगंज पीपीगंज गुलरिहा क्षेत्रों के उत्तरी हिस्से जो महराजगंज जनपद से सटे हुए हैं वहां आज प्रातः 7 बजे से मतदान चल रहा है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी उपरोक्त थाना क्षेत्र के थाना प्रभारियों से बराबर पल-पल की खबर लेते हुए संबंधित को दिशा निर्देश देते रह रहे थे कि आने जाने वाले हर गतिविधियों पर बराबर नजर रखी जाए जिससे महराजगंज जनपद में सकुशल चुनाव संपन्न हो सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी उत्तरी सर्किल के मातहतों व राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को महराजगंज जनपद में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के प्रति अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया था जिससे महराजगंज जनपद जाने व आने वाले हर व्यक्तियों पर नजर रखी जाए जिसका संबंधित अधिकारियों ने अनुपालन करते हुए अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आने-जाने वालों पर विशेष निगरानी रखें रहा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *