Breaking News

मड़िहान(मीरजापुर) : कोचिंग की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी

मड़िहान/मीरजापुर
मड़िहान थाने में निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कर रही छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की

सबसे पहले क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन हितेंद्र कृष्ण को छात्रा ने आरती उतार कर राखी बांधी और मुह मिठा कराया । इसी तरीके से अन्य छात्राओं ने भी प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह पटेल ,चौकी इंचार्ज धौरहां चन्द्रशेखर सिंह समेत समस्त उपनिरीक्षक एवं आरक्षियों को कोचिंग की छात्राओं द्वारा राखी बांधकर मुह मीठा कराया गया वही इन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा भी छात्राओं को मिठाई खिलाकर उपहार प्रदान किया गया । अपने घर परिवार से दूर रह कर छेत्र की जनता का सेवा कर रहे पुलिसकर्मियों को छात्राओं द्वारा उनकी लंबी उम्र की कामना की गई क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों का भी मनोबल उठेगा और जनता से पुलिस की दूरियां भी कम होगी। इस दौरान सीओ आपरेशन हितेंद्र कृष्ण प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह पटेल छात्राओं में अपर्णा चौरसिया ,प्रियंका यादव बबीता , कंचन यादव सुनीता ,रीमा ,धान्या राशि चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि मिर्जापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *