Breaking News

लखीमपुर खीरी – जनपद खीरी में चलाया जा रहा एन्टी रोमियो अभियान

Ibn24x7news ब्यूरो चीफ मोहम्मद असलम
एंकर-लखीमपुर खीरी- पुलिस महानिदेशक महोदय उ0प्र0, लखनऊ के आदेश के क्रम में जनपद खीरी में आगामी तीन दिवसीय एण्टी रोमियों अभियान चलाया जा रहा है।
◆ उक्त अभियान के तहत *श्री घनश्याम चौरसिया, अपर पुलिस अधीक्षक, खीरी द्वारा सादे कपडो में महिला थाना व कोतवाली सदर पुलिस टीम* के साथ सुबह 07.00 बजे जनपद के *आर्य कन्या महाविद्यालय, श्री खुशवन्त राय महाविद्यालय, सनातन धर्म सरस्वती कन्या इण्टर कॉलेज सहित अन्य महिला विद्यालयों* के आसपास *एण्टी रोमियों अभियान* से सम्बन्धित चेंकिग की गई। इस दौरान आर्य कन्या इण्टर कॉलेज मिश्राना के सामने *शिवराज पुत्र बलरामराज निवासी मो0 निर्मल नगर कोतवाली सदर जनपद खीरी* को आने जाने वाली *छात्रांओं पर अश्लील फब्तियां* कसते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुध थाना कोतवाली सदर पर *मु0अ0सं0 978/18 धारा 294 IPC* पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है ।
◆ *क्षेत्राधिकारी गोला* द्वारा 02 आरोपियों *1- आदेश कुमार पुत्र जयदेवशंकर निवासी मो0 रोशन नगर थाना हैदराबाद जनपद खीरी* 2- *महिपाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी मो0 रोशन नगर थाना हैदराबाद जनपद खीरी* को गिरफ्तार करते हुए इनके विरूद्ध *मु0अ0सं0-428/18 धारा 294 IPC* थाना गोला पर पंजीकृत कराया गया।
◆ *कोतवाली पलिया* द्वारा भी 02 आरोपियों *1- चन्दन कुमार पुत्र ज्ञानदास निवासी पटिहान थाना पलिया* 2- *रामसरन पुत्र सुरेश साहनी निवासी नयागांव थाना पलिया* को गिरफ्तार करते हुए उनके विरूद्ध *मु0अ0सं0 294/18 धारा 294* व *मु०अ०सं० 295/18 धारा 294 IPC* पंजीकृत किया गया।
◆ *कोतवाली मोहम्मदी* द्वारा 1. *जीसान पुत्र वासित नि० देवीस्थान कस्बा व थाना मोहम्मदी जनपद खीरी* 2. *शैलेन्द्र मिश्रा पुत्र राजेन्द्र मिश्रा नि० भीतर मोहम्मदी थाना मोहम्मदी जनपद खीरी* को गिरफ्तार करते हुए इनके विरुद्ध *मु०अ०सं० 539/18 धारा 294* व *मु०अ०सं० 540/18 धारा 294 IPC* पंजीकृत किया गया।
◆ उपरोक्त के अतिरिक्त जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में *कोचिंग सेन्टरों, महिला डिग्री कालेजों, महिला इन्टर कालेजों, कामर्शियल काम्प्लेक्स, भीड़भाड़ वाले इलाको, मार्केट आदि स्थानों* पर अभियान से सम्बन्धित चेंकिग की गयी तथा संदिग्धो से पूछताछ कर सख्त हिदायत देकर छोडा गया ।
लखीमपुर खीरी से ब्यूरो चीफ मोहम्मद असलम की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *