Ibn24x7news रिपोर्ट – सुजीत कुमार
मिर्ज़ापुर । अदलहाट वाराणसी शक्तिनगर राज मार्ग पर अदलहाट थाना क्षेत्र के जिला सहकारी बैंक के नजदीक दो मोटर साईकिल सवार हुये ! गंभीर रूप से घायल बाजार वासियो के अनुसार दो मोटर सवार अहरौरा की तरफ से वाराणसी की तरफ आ रहे थे ! जब दोनों अदलहाट जिला सहकारी बैंक के पास पहुँचे तभी अचानक एक ठेला आ गया जिसको बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से जा टकराई जिससे दोनों बाइक सवार गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए ! दोनों बाइक सवार के सर में काफी गम्भीर रूप से चोट आई है । जिनको नरायनपुर के साई राम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है ! समाचार लिखे जाने तक उनका नाम अता पता नही चल सका है । घटना शाम 6.30 की है !
24 अगस्त 2018
Tags मिर्जापुर
Check Also
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …