Breaking News

बैरगनिया /बिहार – भकुरहर-मुसाचक ग्रामीण सड़क में हुई दो बम विस्फोट की घटना में दो नाबालिक बच्ची बुरी तरह घायल

Ibn24x7news विजय कुमार शर्मा
जिसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने एक ऑटो व चालक सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार को करीब चार बजे दिन में भकुरहर वार्ड-16 निवासी अब्दुल कादिर(सेवानिवृत शिक्षक) के घर से कुछ पूरब एक ऑटो बीआर 30 पी-9506 खड़ी थी तभी रुक-रुक कर दो बम विस्फोट हुआ और कुछ देर तक वहाँ घोर अंधेरा छा गया।इस घटना में वहाँ पर बकरी चरा रही भकुरहर वार्ड-17 निवासी रफीउल्लाह की 9 बर्षीय पुत्री इसमती खातून,वार्ड-18 के वसिउल्लाह खाँ की 8 बर्षीय पुत्री लाडली खातून घायल हो गयी जिन्हें ऑटो पर लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।डॉ0 अब्दुल बहाव ने दोनों घायल लड़कियों का प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।रीगा अंचल के पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि सुप्पी में चुनाव कराकर स्थानीय थानाध्यक्ष सुजीत कुमार के साथ मुसाचक-भकुरहर ग्रामीण सड़क होकर थाना जा रहे थे तभी घटना में घायल दोनों लड़कियों को ग्रामीण ऑटो में लादकर अस्पताल ले गए।घटना स्थल से जर्दा बम विस्फोट के कुछ अवशेष बरामद करने के साथ ऑटो बीआर 30 पी -9506 को कब्जे में लेकर चालक सहित दो को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।श्री शर्मा ने आशंका जताया कि यह भी हो सकता है कि ऑटो चालक व एक अन्य ने कही पुलिस को देखकर बम फेंका जिससे विस्फोट हुई है या सड़क किनारे पड़ी बम को बकरी चराने वाली लडकिया उठायी होगी और डब्बा देखकर फेका हो तब बिस्फोट हुई है।इन बिंदुओं पर जांच की जा रही है बाबजूद बम विस्फोट की घटना से लोगो मे भी व दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *