Breaking News
सोहावल तहसील समाधान दिवस
सोहावल तहसील समाधान दिवस

ब्रेकिंग न्यूज: सोहावल तहसील समाधान दिवस में 144 शिकायतें, SDM अभिषेक सिंह ने मौके पर 7 का किया निस्तारण

रिपोर्ट: कामता शर्मा, अयोध्या ब्यूरो | IBN24x7NEWS

सोहावल/अयोध्या: अयोध्या जनपद की सोहावल तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनने के लिए एसडीएम अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कुल 144 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से सात मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

🔹 नगर पंचायत खिरौनी की लापरवाही पर नाराज हुए SDM

कार्यक्रम की शुरुआत में ही नगर पंचायत खिरौनी सुचितागंज का कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ। इस पर SDM ने आउटसोर्सिंग कर्मचारी को बाहर भेज दिया और सख्त लहजे में चेतावनी दी कि आगे से अधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, अन्यथा FIR दर्ज की जाएगी।

🔹 सपा सभासद ने स्ट्रीट लाइटों की शिकायत की

सपा नेता व सभासद फरीद अहमद ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 300 स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में EO और चेयरमैन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

🔹 लेखपालों की अनुपस्थिति पर जताई चिंता

पूर्व शिक्षक डी.एल. गोस्वामी ने राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस, मंगलवार और शुक्रवार को तहसील में कोई राजस्व अधिकारी मौजूद नहीं होता। साथ ही, उन्होंने मांग की कि SDM या तहसीलदार की अनुपस्थिति में किसी अधिकारी की नियुक्ति की जाए, ताकि जनता की समस्याएं समय पर सुनी जा सकें।

🔹 ऑनलाइन शिकायतों पर समयबद्ध कार्यवाही की मांग

उन्होंने यह भी कहा कि आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से की गई शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप कार्य हो सके।

🔹 उपस्थित रहे कई विभागों के अधिकारी

इस अवसर पर तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रेशू जैन, खंड विकास अधिकारी अनुपम वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी रविता राव, आपूर्ति निरीक्षक पूजा सिंह, एसडीओ विद्युत मनोज कुमार यादव, एडीओ कृषि रंजीत त्रिपाठी समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …