रुदौली (अयोध्या)
अयोध्या: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में पूर्व राज्यमंत्री दयानन्द शुक्ला ने रुदौली कस्बे में कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारिक रुदौलवी के नेतृत्व में हुए स्वागत कार्यक्रम में वक्फ बिल का जमकर विरोध किया। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि “सरकार अल्पसंख्यकों की वक्फ संपत्तियों को जबरन हड़पना चाहती है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध है।”
श्री शुक्ला ने कहा,
“भाजपा सरकार सत्ता के बल पर वक्फ की जमीनें छीनने का प्रयास कर रही है, परंतु कांग्रेस पार्टी, विशेषकर राहुल गांधी जी, अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताकत से सड़क से सदन और सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष करती रहेगी।”
📌 सुप्रीम कोर्ट में भी लड़ाई जारी
उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में भी इस कानून को चुनौती दी है और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम इसके खिलाफ मोर्चा संभाले हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई आरएसएस और भाजपा की विचारधारा के विरुद्ध है जो संविधान की मूल भावना के खिलाफ जाती है।
📍 तारिक रुदौलवी के पिता से मुलाकात
कार्यक्रम के पश्चात दयानन्द शुक्ला ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारिक रुदौलवी के बीमार पिता से उनके आवास पर जाकर भेंट की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
तारिक रुदौलवी ने कहा,
“राहुल गांधी जी की सक्रियता और संघर्ष से कांग्रेस पार्टी प्रदेश और कस्बा स्तर पर मजबूत हो रही है। हमारा हौसला कमजोर नहीं होगा।”
👥 प्रमुख उपस्थितजन
इस अवसर पर मुजीब रुदौलवी, रूमान, असर मसूद, गुड्डू, आयत उल्ला, राशिद बॉबी, अनमोल शुक्ला, अबूबकर खान, अरबाज खान, जिशान रज़ा, खलील अहमद, शहीम कुरैशी, फैजान खान, मो तौक़ीर, फतेह खान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।