Breaking News
Screenshot 20250320 162811

गाजीपुर:ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई ग्राम विकास विभाग की बैठक

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

गाजीपुर। करंडा ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख आशीष यादव की अध्यक्षता में ग्राम विकास विभाग की बैठक संपन्न हुई। जिसमें ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत ने भाग लिया। खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह ने बताया कि बैठक में ग्राम विकास विभाग की योजनाओं पर विशेष रूप से चर्चा एवं समीक्षा की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में कराये जाने वाले कार्यों पर विचार किया गया। कार्यों का सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया गया,बैठक में मनरेगा द्वारा कराये जाने वाले कार्यों का भी प्रस्ताव किया गया।

खंड विकास अधिकारी ने सभी को भरोसा दिलाया कि सभी कार्य पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। बैठक का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार यादव द्वारा किया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …