Breaking News

प्रवासी भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार से नाराज कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

Ibn news Team DEORIA

धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20250207 WA0004

देवरिया। अमेरिका में रह रहे प्रवासी भारतीयों को जबरन क्रूरता पूर्वक वहां से अपमानित कर हथकड़ी लगाकर भारत भेजने पर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शुक्रवार को निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष आनंददेव गिरि चुन्नू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण राय को सौंपा।इस दौरान आनंददेव गिरि चुन्नू ने कहा कि भाजपा सरकार के नाकामी के कारण अमेरिका ने भारतीयों के साथ अपमान जनक व्यवहार कर क्रूरता की सारे हदें पार कर दिया है।प्रवासी भारतीयों को हथकड़ी लगाकर भेजना सरकार की विफलता है। केंद्र सरकार इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के बजाय इसे सही ठहराने में लगी है। यह कृत्य हमारे नागरिकों के सम्मान व अधिकारों की रक्षा में सरकार की अक्षमता को दर्शाता है। कांग्रेस इस जघन्य कृत्य के खिलाफ आवाज बुलंद कर नागरिकों की गरिमा की रक्षा करने का कार्य करेगी। मोदी सरकार की विदेश नीति इस मामले में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। ज्ञापन सौंपने वालों में समीर पांडेय, आलोक त्रिपाठी राजन, गोविंद मिश्र, जवाहरलाल बरनवाल ,सुनील द्विवेदी ,सत्यम पांडेय,राजेश सिंह, अमिताभ यादव,वीरेन्द्र तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …