Breaking News

राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ चेतना यात्रा निकाल, सम्राट अशोक शिलालेखमहोत्सव हुई सम्पन्न। 

मीरजापुर। सम्राट अशोक शिलालेख महोत्सव भण्डारी देवी पहाड़ अहरौरा पर धूम धाम से मनाई गई।IMG 20241228 WA0005

जिसमे सर्वप्रथम सम्राट अशोक क्लब विन्ध्य मंडल मीरजापुर के नेतृत्व में पूरे नगर में राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ चेतना यात्रा निकाली गई। इसके बाद शिलालेख पहाड़ी भंडारी देवी पर पहूंची जहां ध्वजारोहण व अतिथियों का सम्मान किया गया।

इसी दौरान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सच्चिदानंद मौर्य (राष्ट्रीय प्रवक्ता सम्राट अशोक क्लब भारत) ने बताया कि अहरौरा के मां भंडारी देवी मंदिर के पास सम्राट अशोक के शिलालेख हैं, पुरातत्व विभाग ने इस शिलालेख को संरक्षित किया है और इसे एक कमरे में रखा गया है, पुरातत्व विभाग के मुताबिक, यह शिलालेख ब्राम्ही भाषा में लिखा गया है, इतिहास के मुताबिक, सम्राट अशोक बौद्ध धर्म अपनाने के बाद प्रचार-प्रसार के लिए आए थे।IMG 20241228 WA0004

अहरौरा पहाड़ियों से घिरा हुआ है और यहां कालांतर से ही राजाओं का आगमन हो रहा है, अहरौरा व्यवसायिक दृष्टि से भी संपन्न इलाका रहा है, अशोक के शिलालेखों को शिलालेख, स्तंभालेख, और गुफा अभिलेख में बांटा गया है, अशोक ने अपने शासनकाल में 269 ईसा पूर्व से 231 ईसा पूर्व तक कुल 33 अभिलेख अभिलिखित कराए थे।

अशोक द्वारा लिखा गया पहला ज्ञात शिलालेख, कंधार द्विभाषी शिलालेख है. यह ग्रीक और अरामी में लिखा गया था और भंडारी देवी के पहाड़ पर स्थित गुंबद में ऐतिहासिक अशोक शिलालेख है। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता किश्मत सिंह कुशवाहा व संचालन अखिलेश वर्मा ने किया।

इस दौरान रामवृक्ष वर्मा, सुशीला वर्मा, सुजिन्दर वर्मा, शैलेंद्र मौर्य, डॉ गुरुचरन मौर्य, प्रेमशंकर मौर्य, संदीप मौर्य सहित सैकड़ों मौर्यवंश उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *