Breaking News

जिलाधिकारी देवरिया के निर्देश परआगामी त्यौहारों के दृष्टिगत प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए परसिया भण्डारी स्थित लड्डू निर्माण इकाई पर छापा डाला गया

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव

IMG 20241029 WA0044

*देवरिया, (सू.वि.) 29 अक्टूबर।*  जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय जनपद देवरिया द्वारा राजीव मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, देवरिया के नेतृत्व में गठित विशेष सचल दल द्वारा दीपावली एवं अन्य आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए परसिया भण्डारी स्थित लड्डू निर्माण इकाई पर छापा डाला गया। मौके पर बूंदी का लड्डू निर्मित होते हुए पाया गया। अधोमानक होने के संदेह के आधार पर बूंदी तथा बूंदी के लड्डू के एक-एक नमूने संग्रहित किए गए।
चेरो, सलेमपुर तहसील से पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित किए गए सभी नमूनों को जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी को भेज दिया गया है। आज की कार्यवाही टीम में प्रेमचंद्र, श्रीराम यादव, घनश्याम वर्मा मानवेंद्र कुमार तथा नेहा त्रिपाठी खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे। दीपावली पर्व पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब तक कुल 31 नमूने संग्रहित किया जा चुके हैं।
*प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया*

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *