Breaking News
Screenshot 20241021 151438

पथ संचलन में स्वयं सेवकों ने मिलाए कदम से कदम

बीगोद-/मांडलगढ़ मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन राणा सांगा सेवा संस्थान से दोपहर एक बजे प्रारंभ होकर वन विभाग, अहिंसा सर्कल, नई आबादी,स्टेच्यू सर्कल, वकील कॉलोनी से बस स्टैंड, गायत्री मंदिर, बालिका विद्यालय, सदर बाजार, पुरानी आबादी गांधी चौक से बोलपुरिया बस्ती होता हुआ भंवरिया के माता जी पर सम्पन्न हुआ।Screenshot 20241021 151438

संचलन में घोष के ठहाके पर स्वयं सेवक कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। संचलन में भारत माता की जयकारों के साथ जगह जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया। बौद्धिक से पहले अवतरण व काव्य गीत हुआ। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया गया। संचलन में पांच सो स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में चल रहे थे।

खंड कार्यवाह महेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि बौद्धिक कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश शर्मा कुटुंब प्रबोधन सह संयोजकScreenshot 20241021 151441

चित्तौड़ प्रांत ने कहा कि विजयादशमी पर्व पर शास्त्र के साथ साथ शस्त्र पूजन अति आवश्यक हैं। प्रत्येक घर में शस्त्र पूजन होना चाहिए। देश विरोधी ताकते देश को तोड़ने का काम कर रही हैं लेकिन देश का युवा इसका मुंह तोड़ जवाब देगा।

भारत भूमि पर स्वयं भगवान जन्म लेने आते है। भारत भू पर कण कण में ईश्वर विद्यमान है।भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा। पूरा विश्व सनातन धर्म का अनुसरण करेगा।

इस अवसर पर खंड संघचालक नारायण लाल सनाढ्य, जिला शारीरिक प्रमुख आनंद मोहन प्रजापत, जिला मुख्य मार्ग प्रमुख प्रदीप सेन, शारीरिक शिक्षण प्रमुख दीपक सारस्वत, सह खंड कार्यवाह राजकुमार धाकड़, नगर कार्यवाह योगेन्द्र कुम्हार, अभिषेक श्रोत्रिय,जिल कार्यवाहक लादूलाल सिंह सहित खंड के स्वयंसेवक संचलन में उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *