Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 28 at 6.08.31 AM

जिला कलक्टर और महापौर की स्वच्छता अपील: कचरा डस्टबिन में इकट्ठा कर ऑटो टिप्पर में डालने का आग्रह किया

जिला कलक्टर और महापौर ने किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा अभियान: नगर निगम क्षेत्र में आठ स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया, जनप्रतिनिधि और अधिकारी हुए शामिल

(प्रमोद कुमार गर्ग)WhatsApp Image 2024 09 28 at 6.08.32 AM

भीलवाड़ा, 28 सितंबर। जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रविवार को नगर निगम क्षेत्र में आठ स्थानों पर सफाई अभियान के तहत श्रमदान किया गया। मुख्य सफाई अभियान शहर के मध्य स्थित आजाद चौक में चलाया गया, जिसमें जिला कलक्टर नमित मेहता, महापौर राकेश पाठक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश मेहरा, आयुक्त हेमाराम चौधरी सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

इस अवसर पर जिला कलक्टर नामित मेहता ने स्वच्छता को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की और कहा कि स्वच्छता हमारे शहर की सुंदरता और स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। साथ ही महापौर राकेश पाठक ने घरों में कचरा डस्टबिन में इकट्ठा कर उसे निगम के ऑटो टिप्पर में डालने का आग्रह किया साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।WhatsApp Image 2024 09 28 at 6.08.31 AMस्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान के स्थान

इसी के साथ नगर निगम क्षेत्र में आजाद चौक, पूर घटारानी माताजी, देवनारायण सर्कल पटेल नगर ,पन्नाधाय सर्कल आजाद नगर, कृषि मंडी से तरण ताल सड़क, हरनी महादेव तालाब की पाल, तेजाजी चौक से रपट के बालाजी, मोती बावजी चौराहा रोड पर भी स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया गया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *