Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 24 at 11.19.11 AM 1

पृथला क्षेत्र के समग्र विकास के लिए टेकचंद शर्मा को विजयी बनाएं:डा.संजय जायसवाल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 24 at 11.19.11 AM 1

फरीदाबाद:बिहार के भाजपा सांसद डा.संजय जायसवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वभर में शक्तिशाली देश बनकर उभरा है। 2014 से पहले का भारत और आज का भारत दोनों में जमीन-आसमान का अंतर है।भारत दुश्मनों का सामना मजबूती से करने में सक्षम हुआ है,अमेरिका,चीन के बाद भारत विश्व की सबसे तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और इस सबका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच को जाता है।

जायसवाल मंगलवार को गांव दुधौला में पृथला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पं.टेकचंद शर्मा के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पृथला की ऐतिहासिक धरती पर पधारने पर पं.टेकचंद शर्मा के नेतृत्व में सांसद डा.संजय जायसवाल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि पं.टेकचंद शर्मा सर्व समाज के व्यक्ति है

और वर्षाे से क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी सेवा में लगे है इसलिए इस बार आप लोग इन्हें इतने भारी मतों से जिताएं ताकि हरियाणा में बनने वाली भाजपा सरकार में यह मंत्री बनकर इस क्षेत्र को विकास के मामले मेें अव्वल बनाने का काम करे। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी पं.टेकचंद शर्मा ने कहा कि पृथला क्षेत्र उनका परिवार है और इस परिवार की वह पिछले कई वर्षाे से लायक बेटे की तरह सेवा कर रहे है। उन्होंने कहा कि 2014 में भी जनता ने उन्हें आर्शीवाद देकर विधानसभा में भेजा था और उन्होंने भाजपा सरकार को समर्थन देते हुए पृथला क्षेत्र में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य सम्पन्न करवाए थे। इस बार जब वह भाजपा की टिकट पर जनता के बीच में आए है तो उन्हें उम्मीद है कि जनता विकास का साथ देते हुए पृथला क्षेत्र में कमल खिलाने का काम करेगी। उन्होंने लोगों को यह विश्वास दिलाते हुए कहा कि अगर आपने मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुना तो पांच सालों में पृथला क्षेत्र को न केवल हरियाणा बल्कि देश की सबसे विकसित विधानसभा बनाने का काम करूंगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

6 1

देवरिया-मंदिर के सार्वजनिक सड़क अतिक्रमण का शिकार

bn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया ,भटनी विकास खंड के ग्राम पंचायत घाटी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *