Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 24 at 10.55.03 AM

कांग्रेस सरकार बनने पर कालोनियों का किया जाएगा भरपूर विकास:लखन सिंगला

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 24 at 10.55.03 AM

फरीदाबाद:विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला का क्षेत्र की कालोनियों इंद्रा कालोनी,संत नगर,बसेलवा कालोनी,पदम नगर आदि में लोगों ने जोरदार स्वागत किया और उन्हेें एकजुट होकर भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। कालोनियों में आयोजित सभाओं में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद,चौ.भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिंदाबाद,लखन सिंगला जिंदाबाद’के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया।

लोगों के मिले अपार जनसमर्थन से उत्साहित लखन सिंगला ने कहा कि पिछले कई दिनों से जिस प्रकार से उनकी सभाओं में लोगों का हजूम उमड़ रहा है,उससे स्पष्ट है कि भाजपा जा रही है और कांगे्रस आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा कालोनियों को बसाने का काम किया है,उनमें रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने की पहल की है,लेकिन भाजपा सरकार के पिछले दस सालों में कालोनियां विकास से महरूम रही। सिंगला ने कहा कि अपने क्षेत्र की कालोनियों की दुर्दशा देखकर उनका दिल रोता है,ऐसी कोई कालोनी नहीं,जहां सीवरेज का गंदा पानी न भरा हो,कीचड़ न हो,गंदगी न हो,पीने के पानी की कमी न हो,बिजली की अस्त-व्यस्त तारें न हो,बरसातों में तो इन कालोनियों में दो से चार फुट तक पानी भर जाता और लोगों के घरों तक पहुंच जाता है, जिससे उनका जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाता था,लेकिन किसी भी भाजपा जनप्रतिनिधि ने इन लोगों की सुध नहीं ली।

हमेशा इन्हें वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल किया,लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगर आपने अपना आर्शीवाद दिया तो कालोनियों में लोगों को मौलिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी और यहां रहने वाले गरीब लोगों को कांग्रेस सरकार बनने पर रोजगार दिया जाएगा ताकि इन लोगों को भी उन्नत समाज की धारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह भाजपाईयों के झूठे प्रलोभनो में न आए और हरियाणा में बन रही कांग्रेस सरकार को अपना समर्थन देकर मजबूत सरकार चुनने का काम करे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *