Ibn news Team DEORIA
रिपोर्टर भटनी

भटनी: नगर के ऐतिहासिक ‘महावीर अखाड़ा’ मेले का रंग-रूप अब पूरी तरह बदल चुका है। परंपरा और भक्ति के नाम पर सजे मंच पर इन दिनों ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम’ का लेबल लगाकर आर्केस्ट्रा का जलवा बिखेरा जा रहा है।
सोमवार शाम मंच पर कलाकारों के लटके-झटके शुरू होते ही भीड़ बेकाबू हो उठी। जो हाथ कभी अखाड़े में बजरंगबली के जयकारों के लिए उठते थे, वे अब मोबाइल थामकर नर्तकियों के वीडियो बनाने में मशगूल दिखे। आयोजकों और उद्घोषक ने भी इस ‘फुहड़ मनोरंजन’ को भारी जनसमर्थन बताकर कमेटी की पीठ थपथपा ली।
सुरक्षा में तैनात पुलिस बल भी मुस्तैदी से खड़े होकर इस ‘आधुनिक संस्कृति’ का आनंद लेता नजर आया। कुल मिलाकर, भटनी का ऐतिहासिक अखाड़ा अब धार्मिक आस्था से ज्यादा, रील्स बनाने और अश्लील मनोरंजन का अड्डा बनता जा रहा है।