Breaking News
WhatsApp Image 2026 09 20 at 3.50.20 PM 1

संघ की शताब्दी वर्ष संगोष्ठी में राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता पर दिया जोर

अहरौरा में आर्य शिशु मंदिर परिसर में आयोजित हुई प्रमुख जन संगोष्ठी, पंच परिवर्तन के संकल्प को समाज की सहभागिता से पूरा करने का आह्वान

मीरजापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अहरौरा नगर की ओर से संघ के शताब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत रविवार को नगर स्थित आर्य शिशु मंदिर के प्रांगण में प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक वंदे मातरम के गायन के साथ हुआ। संगोष्ठी में संघ के विचारों, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता एवं संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विंध्याचल विभाग के विभाग प्रचारक कौशल किशोर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी 100 वर्षों की यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव और अनुभवों का सामना किया है। संघ के स्वयंसेवक देश के चतुर्दिक विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं को समझने के साथ ही समाज में राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने की आवश्यकता है।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सुखदेव, राजगुरु और भगत सिंह के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। विभाग प्रचारक ने कहा कि संघ ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में कार्य करता है, जो शक्तिशाली, मूल्यपरक एवं सामाजिक समरसता और सद्भाव से परिपूर्ण हो। समाज को संगठित बनाना संघ के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।

पंच परिवर्तन के संकल्प को समाज की सहभागिता से पूरा करने का आह्वान

कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए आलोक कुमार ने कहा कि संघ अपने कार्यों के बल पर 100 वर्षों से अनवरत यात्रा कर रहा है और यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार कक्कड़ ने की।
नगर सहसंघचालक डॉ. मुकेश ने नगर एवं आंचलिक केंद्रों से उपस्थित प्रमुख जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ के पंच परिवर्तन के संकल्प को समस्त समाज की सहभागिता से सिद्धि तक पहुंचाना है। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह अखिलेश कुमार ने किया।

इस अवसर पर नगर संघचालक सत्यनारायण प्रसाद, विभाग सह कार्यवाह रामबालक, चुनार जिला बौद्धिक प्रमुख निखिल, पर्यावरण प्रमुख आशु, सह नगर कार्यवाह संजय, संपर्क प्रमुख सिद्धार्थ, सहसंपर्क प्रमुख लवकुश, सेवा प्रमुख डॉ. अशोक, शारीरिक शिक्षण प्रमुख आशीष, सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख कामेश्वर, सह व्यवस्था प्रमुख जगजीत, ईश्वर, गणेश, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश, मंडल अध्यक्ष मनोज, सेवा भारती के विभाग मंत्री दिग्विजय सिंह, राजेश जायसवाल, रामशकल, श्यामलाल, शिशिर पांडेय, मो. शहाबुद्दीन तिवारी, अखिलेश वर्मा सहित नगर कार्यकारिणी के सदस्य एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260917 WA0036

देवरिया – आत्महत्या के दुष्प्रेरण के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्ता गिरफ्तार,

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव   पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. …