( मनीष दवे ) भीनमाल –
स्थानीय शहर के सदर बाजार स्थित महालक्ष्मी मंदिर में श्रीमाली ब्राह्मण समाज की और से माता महालक्ष्मी का प्राकट्योत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया।
- जानकारी के अनुसार सुबह मंदिर पुजारी करण श्रीमाली ने महालक्ष्मी जी का पूजन कर विशेष वेश एवं स्वर्णाभूषणों से शृंगार किया गया। उसके बाद समाज के लोगों द्वारा शहर में मुख्य मार्गों से सुबह 6 बजे प्रभातफेरी निकाली गई व महिलाओं ने भजन का आनंद लिया। मध्यरात्रि 12 बजे मातेश्वरी की महाआरती की गई व भोग लगाया एवं उसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया ।