Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 18 at 1.03.31 PM

इन्वेस्टर्स की सुविधा का सम्बंधित विभाग रखें ख्याल — जिलाधिकारी

 

बलियाः जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एमओयू समिति की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। WhatsApp Image 2024 08 18 at 1.03.31 PMइसमें प्रस्तावित प्रोजेक्ट से सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों व इन्वेस्टर्स से उनके प्रोजेक्ट से सम्बन्धित जानकारी ली गयी।
जिलाधिकारी ने कहा कि इन्वेस्टर्स को अपना प्रोजेक्ट स्थापित करने में किसी भी विभाग से सहयोग की जरूरत हो तो उसे बताएं। अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन्वेस्टर्स की सुविधा का ख्याल रखें। अनावश्यक किसी को असुविधा होने की शिकायत मिली तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। अपने विभाग से सम्बन्धित इन्वेस्टर्स से समन्वय स्थापित कर लें।

एक इन्वेस्टर ने बताया कि धारा 80 के लिए सदर तहसील में आवेदन किया था, जो निरस्त कर दिया गया। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल एसडीएम को बुलाया और उपायुक्त (उद्योग) से पॉलिसी केे कागत लेते हुए दस दिन के अंदर धारा 80 की कार्यवाही कर अवगत कराने का निर्देश दिया। एक इन्वेस्टर ने बिजली विभाग से सम्बन्धित समस्या बताई, जिसे दूर कराने के लिए बिजली विभाग के अभियंता को एक हप्ते का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि कहीं लोन लेने में दिक्कत हो तो सम्बन्धित अधिकारी बताएं। एलडीएम के जरिए समस्या दूर करायी जाएगी। बैठक में परियोजना निदेशक उमेशमणि त्रिपाठी के अलावा अन्य अधिकारी व इन्वेस्टर्स मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *