Breaking News

देवरिया – सदर तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

Ibn news Team DEORIA 

रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव

 

*देवरिया(सू0वि0) 17 अगस्त।*  जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने अगस्त माह के तीसरे शनिवार को देवरिया सदर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। धारा-24 से जुड़े प्रकरणों में मेड़बंदी को तोड़ने वाले शख्स के विरुद्ध एफआईआर कराई जाए। जहाँ आवश्यक हो वहां अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान किया जाए। फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी लाभार्थीपरक योजनाएं जैसे-वृद्धावस्था पेंशन, निर्विवाद वरासत और कागजात दुरूस्ती आदि के मामल को तत्काल निस्तारित कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब, पात्र व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों का शत- प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य करा लिया जाए।

IMG 20240817 WA0013
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारी, थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीड़ितों को न्याय मिले। पुलिस अधिकारीगण प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार त्वरित कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 122 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से सर्वाधिक राजस्व विभाग के 71, पुलिस विभाग के 12, विकास विभाग के 07, समाज कल्याण विभाग के 01 तथा अन्य विभाग के 31 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। अवशेष 117 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डॉ राजेश झा, डीएफओ डॉ जगदीश आर, एसडीएम विपिन द्विवेदी, तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्र सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी खंड विकास अधिकारी एवं थानाध्यक्ष गण उपस्थित थे।
*प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया*

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *