Breaking News

देवरिया – थाना मईल पुलिस द्वारा एक आल्टो कार व एक मोटरसाईकिल के साथ दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Ibn24x7news रिपोर्ट सुभाष चन्द्र यादव
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री रोहन पी0 कनय* द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु उनके विरूद्ध अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु जनपदीय पुलिस को निर्देशित किया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में जनपदीय पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही किया गया -थाना मईल पुलिस द्वारा एक आल्टो कार व एक मोटरसाईकिल के साथ दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः-*
दिनांक.10.08.2018 को थानाध्यक्ष मईल उ0नि0 श्री सुदेश शर्मा मय हमराही उ0नि0 श्री योगेन्द्र नाथ यादव, का0 चन्द्रमौलेश्वर सिंह, का0 कमलेश्वर यादव के साथ देखभाल क्षेत्र मे थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक मारूति सुजुकी आल्टो कार एवं एक मोटरसाईकिल जिसका नम्बर प्लेट एवं कागजात फर्जी है अभी पिपराबांध की तरफ से गुजरने वाले है जल्दी किया जाय तो पकङे जा सकते है मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर थानाध्यक्ष मय हमराहीगण के साथ पिपराबांध पर वाहन चेकिंग शुरू कर दिये, तत्पश्चात एक मारूति सुजुकी आल्टो कार आते हुए दिखाई दिया, जिसके तुरन्त पीछे ही टीवीएस स्टार मोटरसाईकिल आयी, जिसे रोका गया एवं उपरोक्त दोनो वाहन चालको से वाहन से सम्बन्धित अभिलेख मांगने पर उनके द्वारा दिखाया गया, अभिलेख संदिग्ध होना पाये गया, जिसके तस्दीक के क्रम मे वाहन पर लगा नम्बर प्लेट भी गलत पाया गया। दोनो व्यक्तियो से उनका नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम 01. विपिन कुमार पुत्र प्रभुनाथ सा0 राहुल नगर मठया थाना कोतवाली, आजमगढ 02. पुरूषोत्तम पुत्र गोपाल गौतम सा0 धमौली थाना हाटा कुशीनगर बताया, एवं यह भी बताया गया कि वह गाङी का नम्बर बदल कर कई जिलो मे धूमते रहते है तथा कोई भी अधिकारी बनकर लोगो से धनउगाही करते है। अभियुक्तगण का यह कार्य धारा 419,420,467,468,471 भादंसं का अपराध बताकर वाहन को कब्जेअ में लेकर अभियुक्तधगण के विरूध्द नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *