Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 31 at 9.28.53 AM

रमजान के पवित्र माह में गलतियों से तौबा कीजिए

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 03 31 at 9.28.53 AM

फरीदाबाद:जिस खुदा ने आदमी को पैदा किया है उसके लिए सब प्रकार का त्याग मजबूरी नहीं फर्ज बन जाता है। इसीलिए तकवा लाने के लिए पूरे रमजान के महीने रोजे रखे जाते हैं। तो वहीं सेक्टर-62 आशियाना फ्लैट की मस्जिद के इमाम मुबारक ने बताया कि रमजान के महीने में की गई खुदा की इबादत बहुत असरदार होती है। इसमें खान-पान सहित अन्य दुनियादारी की आदतों पर संयम कर जिसे अरबी में’सोम’कहा जाता है।आदमी अपने शरीर को वश में रखता है साथ ही तराबी और नमाज पढ़ने से बार-बार अल्लाह का जिक्र होता रहता है जिसके द्वारा इंसान की आत्मा (रूह) पाक-साफ होती है। तो वहीं दूसरी तरफ सेक्टर-62 आशियाना फ्लैट के प्रधान फखरूद्दीन ने कहा है कि इंसान गलतियों का पुतला भी होता है।अपनी गलतियों को सुधारने का मौका भी रमजान के रोजे में मिलता है। गलतियों के लिए तौबा करने एवं अच्छाइयों के बदले बरकत पाने के लिए भी इस महीने की इबादत का महत्व है। इसीलिए इन दिनों जकात देने का खासा महत्व है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *