Breaking News

देवरिया – 4 फरवरी से शुरू होगा देवरिया महोत्सव, एडीएम प्रशासन ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव

देवरिया, (सू0वि0), 1 फरवरी

एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने आज सायं चीनी मिल ग्राउंड पर आगामी 4 फरवरी से प्रस्तावित देवरिया महोत्सव के तैयारियों के संबन्ध में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन ने देवरिया महोत्सव को स्थानीय सांस्कृतिक परिदृश्य के मद्देनजर भव्य तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि देवरिया महोत्सव आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित होगा। 12 फरवरी से 29 फरवरी तक मेला आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह, डीएसओ संजय पांडेय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

प्रचारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *