Breaking News

देवरिया -भटनी नगर पंचायत में निकला रामलला का शोभायात्रा

देवरिया, भटनी। अयोध्या में भगवान श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत दिन गुरूवार को भटनी नगर पंचायत में श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा की शुरुआत भटनी जलपा माता मंदिर से हुई। यह यात्रा भटनी नगर पंचायत के रामलीला मैदान, गाधीं चौक, सब्जी मंडी, हतवा बाजार, सुभाष इंटर कालेज, आदर्श चौराहा, 115 नम्बर रेलवे फाटक होते हुए। नकहनी चौराहा एवं सम्पूर्ण नगर का भ्रमण करते हुए पुनः जलपा माता स्थान पर यात्रा का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में सुरक्षा ब्वस्था के लिए भटनी थाना प्रभारी अपने मय पुलिस बल के साथ मौजूद रहें। इस शोभा यात्रा में मुख्य रूप से जिला प्रचारक अखिलेश, जयराम वर्मा, सह मार्ग प्रमुख हरिओम मिश्र, खंड कार्यवाहक सतीश, अनुपम सिंह, अनुराग सिंह, राकेश कुमार गोंड, अभय तिवारी, आशीष पासवान, मुन्ना राय,शेषनाथ कुस्वाहा, राजेश यादव, आदीत सिंह, अजीत सिंह इत्यादि नगर पंचायत के सभी लोगों तथा बच्चे सामील रहें। शोभा यात्रा में आगे श्रीराम रथ तथा उनके पीछे कतारबद्ध चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों पर केसरिया साफा बाधे व हाथों में भगवा ध्वज लिए माता, बहने, बच्चे, बुढे, युवा जय श्रीराम का उद्घोष बोल रहें थे। एवं पुरा भटनी नगर पंचायत जय श्री राम के नारे से गुज उठा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *