Breaking News
50d20657 3f7a 4de5 85f9 740f7eede4ab

विदाई कराकर लौट रहे, ऑटो पलटी, वृद्ध की मौत, महिला घायल,

 

मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के जंसवा (बहेरा बाबा) के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमे एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।50d20657 3f7a 4de5 85f9 740f7eede4ab
प्राप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के भगौतीदेई निवासी अमरनाथ पुत्र स्वर्गीय देवकरन अपने लड़के ज्योतिष कुमार की पत्नी संजना की सुकृत लोहरा से विदाई कराकर, घर को जा रहे थे तभी अचानक से ऑटो अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई। जिससे अमरनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।

वही ऑटो में बैठी महिला संजना गंभीर रूप से घायल हो गई और संजना की चार से पांच माह की बच्चा सुरक्षित। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अहरौरा सीएचसी भिजवाया जहां पर चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा वृद्ध की शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु चुनार भेजा गया।

पुलिस द्वारा बताया गया है कि भगौती देई निवासी अमरनाथ पुत्र स्वर्गीय देवकरन मौर्या (55) वर्ष, अपनी बहू संजना पत्नी ज्योतिष कुमार (25) वर्ष को सुकृत लोहरा से विदाई कराकर घर जा रहा था तभी जंसवा बहेरा बाबा के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई और जिसने वृद्ध की मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और संजना की चार से पांच माह की बच्चा सुरक्षित हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *