Breaking News
ed545fba c5f6 40b5 bbd9 68ab8f1a126e

भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा त्रिवेणी रिसोर्ट से त्रिवैणी चौराहे होते मार्गों से निकली उमडा जन सेलाब

 

त्रिवेणी रिसोर्ट में केंद्रीय मंत्री व पदाधिकारी ने पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस सरकार को राजस्थान का नंबर वन क्राईम बतायि

सनातन धर्म हिंदुओं का सबसे पुराना धर्म है इसे कोई खत्म नहीं कर सकता है “साध्वी निरंजना केन्द्र सरकार मंन्त्री”

 

बीगोद– शुक्रवार को त्रिवैणी रिसोर्ट मे पत्रकार वार्ता के दौरान कैन्दीय मंन्त्री साध्वी निरंजना पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि सनातन धर्म हिंदुओं का वर्षों पुराना धर्म है इसे कोई खत्म नहीं कर सकता। उत्तर प्रदेश व राजस्थान का घनिष्ठ रिश्ता है भगवान श्री कृष्ण उत्तर प्रदेश में जन्मे।

671c0b7e e4c4 4160 9bbb 366aa2458e0d राजस्थान की मिट्टी में वो ताकत है अपने भक्ति के बल पर मीरा जी ने श्री कृष्ण को अपनी गोद मे खिलाया राजस्थान पूरे भारत में अलग पहचान रखता है आजादी से लेकर अब तक महिलाओं का मान सम्मान इस देश के अंदर आक्रांतो इस प्रदेश में महिलाओं के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करते हैं देश मातृशक्ति की इज्जत ना लूटे आंतकारियो से ईज्जत ना लूटे इसलिए उन्होंने जौहर भी किया।

यह राजस्थान वो धरती है जहां गुलामो की रोटी नही खायी और घास की रोटी खाना स्वीकार किया। राजघराने के लोग सोने की चम्मच थाली लेकर पैदा होने वाले हैं देश में किसी कोने मे घटना हो अच्छा नहीं माना। कहीं किसी व्यक्ति के साथ गलत काम होता है उसे अच्छा नहीं मानते लेकिन कांग्रेस दृष्टिकोण बताता है उन्होंने बेटियों से बेटियों से कोई लेना-देना नहीं है महिलाओं के इज्जत से भी कोई लेना देना नहीं है जहां उनकी सरकार नहीं है उनको वहां राजनीति की रोटियां सेकनी है।

पूरा देश पेट्रोल हड़ताल पर हैं माननीय प्रधानमंत्री ने किसानों गरीबों को राज्य में आवाहन किया कि अपने-अपने राज्यो में वेट कम राहत प्रदान करावे। छत्तीसगढ़ व राजस्थान में वेट कम नही किया। जहां भारतीय जनता की पाटी वंहा वेट कम किया गया। प्रदेश सोने का कटोरा को लूटा जा रहा है मैं 3 दिन राजस्थान प्रवास चल रही राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है रामनवमी के जुलूस व कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाते हैं जबकि मुस्लिम भाई सडक पर आते उनपर कोई प्रतिबंध नही यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र। मैंने परसों आते ही टीवी खोली तो राहुल गांधी का एक बयान दिखाई दिया उन्होंने कहा मैंने गीता पढी, उपनिषद पढे हमारे यहां तो 5 साल के बच्चों को गीता उपनिषद रटा दिया जाता है।ed545fba c5f6 40b5 bbd9 68ab8f1a126e

राहुल जी आपने गीता पढ़ी होती तो उदय139 के बयान का खंडन करते। धर्म को सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया की संज्ञा देने वाले है यह तो ।यह भूमि वो जहां पग – पग पर मंदिर , देवस्थान है। डेंगू और मलेरिया की संज्ञा देना और उसके साथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेटा कर्नाटक में मंत्री है वह भी सपोर्ट में हो जाए राजनीति में इतना गिरे हुए मोदी को गाली देते हो नहीं थकते, सोनिया जी ने मोदी को मौत का सौदा गर, जहर की पुड़िया कहा, गुजरात के चुनाव में मोदी माता- पिता को भी नही छोडा, मोदी जी ने विश्व में विश्व गुरु की छाप छोड़ी है।

देश को विश्व गुरु बनने का अंदेशा दे रहा है। बम्बई की बैठक के बाद एजेंडा सेट कर लिया 2024 के चुनाव में सनातन धर्म को टारगेट करेंगे मेरा सनातन धर्म रग रग में बसा हुआ है सनातन धर्म माने कृष्ण सो पीढी के लोग भी आ जाए तो भी सनातन धर्म को खत्म नहीं कर सकते। जो भी सनातन धर्म खत्म करने आए वह मिटा है। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान मे क्राइम में नंबर वन बनाया, महिला हिंसा, भ्रष्टाचार, कुशासन सरकार सिसकियां ले रहा।

प्रदेश राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने क्राइम में नंबर वन बना दिया प्रदेश सरकार पर बेरोजगारी, शिक्षा , किसान, कर्जो माफी, महिला अत्याचार, बजरी माफिया, पेपर माफिया को लेकर हमला बोला। गहलोत सरकार ने जो महिला अत्याचार ,पेपर लीक ,भ्रष्टाचार ,खनन भूमिया को खुली छूट दे रखी है उसे राजस्थान की जनता मुक्ति पाना चाहती है। सनातन धर्म को जड़ से खत्म करने का संकल्प लेकर जो घमंडियां गठबंधन के नेता चल रहे हैं मैं उनका कहना चाहती हूं कि आप संविधान में बाबा साहब अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं साथ ही 140 करोड़ भारतवासियों को भी नीचे दिखाने का काम कर रहे हो। पत्रकार वार्ता के बाद त्रिवैणी रिसोर्ट से भाजपा परिवर्तन यात्रा का जनसेलाब उमडा ।

जिसमें त्रिवैणी चौराहे गाडियों काफिला, मोटरसाइकिल काफिला भारत माता के नारो, गले भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा धारण किये उत्साह व जोश के साथ करीब चार किलोमीटर के काफिले मे आगे बढ रहे थे। भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद, काग्रेंस के कुशासन को कोसते हुये आगे बढ़ रहे। परिवर्तन यात्रा न होकर ऐतिहासिक यात्रा थीं। पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आगामी विधानसभा चुनाव में दावेदारी कर प्रत्याशियों ने यात्रा का भव्य स्वागत भी किया। मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडा लहराते हुए कुछ वर्ष कर स्वागत किया।

इस भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान साध्वी निरंजना जी राज्य मंन्त्री कैद्र सरकार, राजस्थान संयोजक चुन्नी लाल गरासिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अलका गुर्जर, जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, माधु लाल चौधरी विधानसभा प्रभारी, यात्रा संयोजक रतन लाल खटीक, विधायक गोपाल खंडेलवाल, उप जिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख शक्ति सिह हाडा, मंडल अध्यक्ष सावर मल रेबारी, हरिलाल जाट, शिव कुमार काबरा विधानसभा प्रभारी अनिल पारीक, सहसंयोजक जमनालाल सेन ,नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन भट्र , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद ओस्तवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता हरीश भट्ट, सत्यनारायण उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी, गोवर्धन वैष्णव, महामंत्री मुकेश जोशी, कैलाश चंद्र सुखवाल विधानसभा बूथ प्रभारी, कुलदीप सिंह महामंत्री, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आंचलिया, कुलदीप शर्मा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रदीप शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापत, सुशील शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री, हषेन्दा कंवर जिला मंन्त्री, संगीता त्रिपाठी विधानसभा महिला प्रभारी , मंजू पालीवाल जिला मोर्चा अध्यक्ष ,शिवकुमार पगारिया, सरपंच हरजी रेबारी, जिला महामंत्री बाबूलाल टांक, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश पाराशर, शिवजी काबरा नंदराय मंडल अध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता दिलीप सिह मा.सा.,क्षेत्र आदि मौजूद थे।
( फोटो कैप्शन-
1- प्रेस वार्ता में पत्रकारों से रुबरु होते
2- भाजपा परिवर्तन व संकल्प यात्रा में निकलता वाहनो का काफिला) फोटो-प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *