Breaking News

गाजीपुर:आ गये सभी पालिकाओ व नगर पंचायतो के परिणाम डीएम ने दी विजेताओ को बधाई

गाजीपुर जनपद के 03 नगर पालिका परिषद एवं 05 नगर पंचायतो का मतगणना शनिवार को सकुशल, शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुआ।

मतगणना में पूरी निष्पक्षता रहे इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिह लगातार मतगणना स्थलो पर भ्रमणशील रहे। कही से भी कोई अप्रिय घटना की शिकायत नही प्राप्त हुइ। पूरे जनपद में मतगणना शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुयी।

IMG 20230513 WA0011

नगर पालिका परिषद गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने 19670 वोट पाकर  अपने प्रतिद्वंन्दी सपा प्रत्याशी दिनेश यादव से 3335 मतो से विजयी हुयी दिनेश यादव को कुल 16317 मत मिले,।

 

नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद से सपा प्रत्याशी रईस ने 9825 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी संदीप गुप्ता से 2514 मतो से विजयी हुए। संदीप गुप्ता को कुल 7311 मत मिले।

IMG 20230513 WA0010

नगर पालिका परिषद जमानियां से भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश गुप्ता ने 6291 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी अनिल  से 3522 मतो से विजयी हुए अनिल को कुल 2769 मत प्राप्त हुए।

 

नगर पंचायत बहादुरगंज से सपा प्रत्याशी रेयाज अहमद नेे 4386 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी अरविन्द कुमार से 812 मतो से विजयी हुए। अरविन्द कुमार को कुल 3534 मत प्राप्त हुए।

IMG 20230513 WA0012

नगर पंचायत सैदपुर से भाजपा प्रत्याशी सुशीला ने 5707 वोट पाकर सपा प्रत्याशी सरिता से 459 मतो से विजयी हुई । सरिता को कुल 5248 मत प्राप्त हुए।

 

नगर पंचायत सादात से सपा प्रत्याशी सुमन यादव ने 2111 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी शिवानन्द से 454 मतो से विजयी हुए। शिवानन्द को कुल 1657 मत मिले।

 

नगर पंचायत दिलदारनगर से भाजपा प्रत्याशी अविनाश कुमार जायसवाल ने 1913 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी मु0 अलिशेर से 358 मतो से विजयी हुए मु0 अलिशेर को 1555 मत प्राप्त हुए।

 

नगर पंचायत जंगीपुर से निर्दल प्रत्याशी रूकसाना ने 2334 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी उषा से 117 मतो से विजयी हुई। उषा को 2217 मत मिले।

 

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *