Breaking News
45ea5184 f404 4293 a408 c69f30f3f242

बजरंग बली व जनता के आर्शीर्वाद से हुई कांग्रेस पार्टी की जीत:सुमित गौड़

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट45ea5184 f404 4293 a408 c69f30f3f242

फरीदाबाद:कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचण्ड बहुमत की जीत से पूरे देश के कांग्रेसियों में जोश का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के संयोजन में सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस कार्यालय पर लड्डू बांटकर व पटाखे जलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक की जीत का जश्र मनाया।

इस दौरान भारी संख्या में लोग कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और सुमित गौड़ सहित अन्य कांग्रेसजनों को कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बधाई दी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय सोलंकी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबूलाल रवि,प्रवक्ता व कांग्रेसी नेता अशोक रावल,युवा समाजसेवी प्रदीप भट्ट,युवा कांग्रेसी नेता महेश पंत,किशन शर्मा,ओमपाल शर्मा,शक्ति सिंह चौहान,कपिल बघेल,ललित,किशन कोहली,कपिल वत्स,क्षितिज सोलंकी,कुलदीप सहरावत सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने अभी तो दक्षिण की झांकी है,अभी पूरा देश बाकि है।

कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। इस मौके पर सुमित गौड़ ने कहा कि कर्नाटक में जीत जनता के विश्वास की जीत है,भाजपा सरकार अक्सर हिन्दू-मुस्लिम व राम मंदिर के माध्यम से लोगों को गुमराह करती है और इस बार उन्होंने कर्नाटक में बजरंग बली के नाम का सहारा लिया। जबकि बजरंग बली ऐसे भगवान है,जो हाथों हाथ काम तमाम कर देते है,जिस प्रकार उन्होंने रावण की लंका जला दी। उसी प्रकार कर्नाटक में भाजपा की गलत भावना को देखते हुए उनकी करारी हार करके उन्हें सच्चाई का आइना दिखा दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार किया है और कार्यकर्ता और दमखम से केंद्र व प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार की पोल आमजन में खोलने का काम करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *