Breaking News

भारत विकास परिषद ने रजत जयंती बड़े धूमधाम से मनाया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भारत विकास परिषद ने रजत जयंती उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। स्थित डीएवी स्कूल सेक्टर-14 में अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय,केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर,हरियाणा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,विधायक नरेंद्र गुप्ता,भारत विकास परिषद् सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज टाटिया,भारत विकास परिषद् फरीदाबाद शाखा के अध्यक्ष राकेश गुप्ता और आरएसएस से पवन जिंदल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मंच संचालन विनीत गर्ग ने किया। भारत विकास परिषद के रजत जयंती उत्सव में इसके स्वर्णिम काल के बारे में बताया गया।

भारत विकास परिषद देश भर में कितने कार्य कर रही है और खास करके फरीदाबाद में भारत विकास परिषद ने कुछ ही वर्षों में किस तरह से स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाएं दी।

उसके बारे में बताया गया। राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भारत विकास परिषद के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
फरीदाबाद में डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के माध्यम से समाज को रियायती दरों पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रहें हैं उसकी सभीने सरहाना की।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

सिद्धदाता आश्रम पहुंचे पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

बोले सुनता हूं कि आश्रम आने वालों की मन की मुराद पूरी होती है फरीदाबाद …