Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 27 at 6.48.10 PM

राहुल ने पीएम सहित साहू ,गुप्ता, राठौर, तेली समेत 14 समाजो का किया अपमान :ओमप्रकाश गुप्ता

 

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर:देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय नरेंद्र मोदी जी पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली देने पर राहुल गांधी जी को माननीय न्यायालय द्वारा 2 वर्ष की सजा सुनाए जाने से यह साबित होता है कि राहुल गांधी ने सिर्फ श्री नरेंद्र मोदी जी का ही नहीं बल्कि भारतवर्ष में निवास करने वाले मोदी ,साहू ,गुप्ता, राठौर, तेली का इत्यादि उपनामो के तेली जाति के लगभग 14 को के समाज का अपमान किया था।

WhatsApp Image 2023 03 27 at 6.48.10 PM

श्री राहुल गांधी के वक्तव्य को लेकर माननीय उच्च न्यायालय ने भी स्वीकार किया कि राहुल गांधी द्वारा दी गई गाली संविधान विरोधी व वर्ग विशेष का घोर अपमान है इसलिए संपूर्ण देश का 14 करोड़ तेली समाज (उपनाम- मोदी, साहू, गुप्ता, राठौर, तेली, घाची)यह मांग करता है कि श्री राहुल गांधी तेली समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे अन्यथा राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ जन आक्रोश पूरे भारत के 27 राज्यों में चलाएगा जहां पर संगठन कार्यरत है।

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वाधान मे जिला पत्रकार समिति के आपिस मे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संगठन के नेता ओमप्रकाश गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *