Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 20 at 9.11.33 PM

मवई अयोध्या – मिलेनियम एजुकेशनल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया चौथा वार्षिकोत्सव

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने पेश किया विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

अयोध्या – रूदौली तहसील क्षेत्र के मिलेनियम एजुकेशनल एकेडमी भेलसर में चौथा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने लोक नृत्य बंगाली,पंजाबी व कश्मीरी डांस सहित अन्य मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मिलेनियम एजुकेशनल एकेडमी में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में काफी संख्या में बच्चों के अभिभावक पुरुष व महिलाएं मौजूद रहीं।

WhatsApp Image 2023 03 20 at 9.11.34 PM

वार्षिकोत्सव में बच्चों द्दारा आयोजित विभन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। वार्षिक उत्सव की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक डाक्टर रियाजुल हक़ अंसारी ने की। मिलेनियम एजुकेशनल एकेडमी भेलसर में आयोजित वार्षिकोत्सव में भाग लेकर लोक नृत्य,बंगाली, पंजाबी व कश्मीरी डांस सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफलतापूर्वक प्रस्तुत करने वाले बच्चों को डाक्टर मोहम्मद शरीफ कुरेशी,अम्बिका प्रसाद यादव, उस्मान अंसारी,डाक्टर पुष्कर यादव ने कक्षा 6 में प्रथम स्थान सयदा बरीरा,7 में सौरभ यादव,8 में शाइस्ता शना,9 में अरीशा फातिमा, 10में रयान आसिफ,11 में अली मक्की व जेबा खान।वहीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर सौरभ यादव 7,

WhatsApp Image 2023 03 20 at 9.11.33 PM

मोस्ट सेंसियर मजहर खान 5 B
मोस्ट सपोर्टिव गर्ल जेबा खान 11व राइजिंग
स्टार मेंहदी हसन LKG सहित दर्जनों बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक डाक्टर रियाजुल हक़ अंसारी ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और प्रत्येक छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मिलेनियम एजुकेशनल एकेडमी के साथ साथ अपने क्षेत्र समाज एंव देश का नाम रौशन करने को कहा।
उक्त अवसर पर मिलेनियम एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंधक डाक्टर रियाजुल हक़ अंसारी,डाइरेक्टर सुरैया अंजुम, मोईन खान, जया, हिना, प्रियंका, अनुराधा, तहरीन, सर्वेश्वरी,श्रद्धा, नाजिया, सरिता, गौरव, गजेंद्र हर्ष, हरीश ,आंचल साक्षी, गुलिस्ता, रिचा शर्मा, अनुराधा श्रीवास्तव सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।उसके अलावा बच्चों के अभिभावक व काफी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *