Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 24 at 3.40.45 PM

26 फरवरी को लंका मैदान में बड़ी रैली कर एकजुटता दिखायेगा चैहान समाज: पवन चैहान

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर: पूर्वांचल में चैहान समाज को लोकसभा चुनाव के पहले एकजुट करने के लिये समाज के लोगो ने बड़ी रैली करने का मन बनाया हैं। जिसका आयोजन 26 फरवरी 2023 को लंका मैदान में किया गया है। जिले के कद्दावर चैहान नेता प्रभुनाथ चैहान का निधन हो जाने के बाद जिले में समाज को एक जुट रखना बड़ी चुनौती है। जिसके लिये सम्राट पृथ्वीराज चैहान शब्द बेधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन चैहान की ओर से एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया था।

WhatsApp Image 2023 02 24 at 3.40.45 PM

पवन चैहान ने कहा कि हमारा समाज काफी पिछड़ा है और समाज की अगुवाई करने वाले लोग भी सीमित संख्या में है। इसलिये समाज के लोगो को एकजुट कर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ राजनैतिक भागीदारी पर भी चर्चा होनी जरूरी है। इसीलिये समाज की रैली का आयोजन किया गया है ताकि हमारी एकजुटता आगे कुछ करने के लिये आड़े न आये। रैली में कई जिलो के चैहान समाज से जुड़े नौजवान व सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आयेगें और विचार सुनेगें।

प्रेसवार्ता के दौरान सुभाष चैहान, सुनील चैहान, विनीत चैहान, अजय प्रधान, बीर बहादुर चैहान, सुभाष चैहान, अशोक यादव, बिरेन्द्र चैहान, मनोहर चैहान, अजीत चैहान, संजय चैहान, संतराज चैहान, राजन चैहान व गज्जन चैहान भी मौजूद रहे।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *