Breaking News

सलेमपुर, देवरिया – नकाबपोश बदमाशों ने किराना दुकानदार को चाकूओ से गोदकर जख्मी किया

ibn 24×7 न्यूज़ रिपोर्ट मोहम्मद असलम खान सलेमपुर
लार थाना अंतर्गत एक नकाबपोश बदमाश ने नगर के एक किराना दुकानदार को चाकूओ से गोदकर बुरी तरह घायल कर दिया दुकानदार के शोर मचाने पर अगल बगल के दुकानदारों ने भाग रहे बदमाश को पकड़ लिया ! इधर सूचना पर पहुंची लार पुलिस ने नशे में धुत नकाबपोश बदमाश को हिरासत में लेलिया तथा काफी प्रयास पूछ ताछ के बाद नशे में धुत बदमाश पुलिस को काफी देर छकाता रहा
लार नगर के फत्तेह नगर वार्ड निवासी अफजल खान लार के गान्घी मार्केट में किराने की दुकान चलाता है खबर ये है कि बुधवार को वह गांधी मार्केट में अपनी किराने की दुकान खोल कर बैठा था इसी बीच काफी देर से दुकान के सामने सड़क पर टहल रहा नकाबपोश बदमाश दुकान पर आया ! दुकानदार अफजल ने दुकानदार से पूछा कि किया चाहिये भाई साहब इसपर नकाबपोश बदमाश ने कहा कि तुम्हारे दुकान पर काफी ग्राहंक है सबसे पहले इन्हें सामान दो इसपर अफजल अन्य ग्राहँको को सामान देने लगा दुकान की भीड़ कम होने पर अफजल ने पूछा कि आप को किया चाहिये इसपर नेकापोश बदमाश ने उक्त दुकानदार से सूजी मांगा जैसे ही दुकानदार अफजल ने सूजी देने के लिये झुका तभी उक्त बदमाश ने चाकूओ से कई वार कर दिये जिसके बाद अफजल खून से लदफद लहू लोहान होकर जमीन पर गिर पड़ा बदमाश यहीं नही रुके अफजल के हाथों में भी कई वार किए इसी बीच सामान लेने एक ग्राहंक दुकान पर पहुंचा अफजल को बेहोशी की हालत में खून से लदफद देख शोर मचाने लगा इस पर बदमाश भागने लगा शोर सुनकर अगल बगल के लोगों ने लार नगर के मठ कालेज के पास नकाबपोश को पकड़ लिया ! सूचना पर पहुंची लार पुलिस उक्त भाग रहे बदमाश को अपने हिरासत में ले लिया ! पुलिस की पूछ ताछ में बदमाश पुलिस को घंटों छकाता रहा वहीं घायल अफजल को स्थानीय लोगों की मदद से स्वास्थ सामुदायिक केंद्र लार पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया ! इस घटना को लेकर लार नगर में तरह तरह की चर्चायें हो रही है !

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *