Breaking News

गाज़ीपुर- के बहाने सैफई परिवार करा रहा रामचरित मानस का अपमान : केशव मौर्य

राकेश की रिपोर्ट जिला गाज़ीपुर

Anchor-अखिलेश यादव की जनसभा से एक दिन पूर्व जनपद पहुचे केशव मौर्य मौर्य ने सपा पर तीखे आरोप मढे उन्होने साफ कहा कि कि स्वामी प्रसाद मौर्य की हैसियत कुछ नही है नही उनको कोई अधिकार है रामचरित मानस के अपमान और बेमतलब बयान सैफयी परिवार करा रहा है ।जनता देख रही है।

सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज गाजीपुर के दौरे पर थे।उपमुख्यमंत्री सबसे पहले दिवंगत भाजपा नेता प्रभुनाथ चौहान के यहां पहुंचे और उनके परिवार से मिलकर सांत्वना दिया।प्रभुनाथ चौहान का कुछ दिनों पूर्व हृदयगति रुकने से निधन हो गया था।उसके बाद उपमुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय पहुंचे और वहां पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि हर जिले के भाजपा कार्यालय को मंदिर के समान बताया और कहा की मैं भाजपा कार्यालय जरूर जाता हूं।भाजपा कार्यालय से केशव प्रसाद मौर्य राइफल क्लब पहुंचे और अधिकरियों के साथ बैठक की और फिर प्रेस को संबोधित किया।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केशव प्रसाद मौर्य कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमलावर रहे और स्वामी प्रसाद मौर्य की इतनी हैसियत नहीं है की वो कोई बयान दे सकें ये सब कोई कर रहा है तो अखिलेश यादव और सैफई परिवार कर रहा है।ये लोग समाज की एकता से घबड़ा गये हैं।ये नहीं चाहते की गरीब को कोई सुविधा मिले।इनके शासन में 3 घण्टे बिजली में भी आप जी लेते थे।समाजवादी पार्टी में डीएम हो,एसपी हो या बीडीओ हो सबको समाजवादी पार्टी के गुंडे निर्देशित करते थे और आज गुंडे भागे-भागे फिर रहे हैं।समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बन गयी है।

जबसे भ्रष्टाचार पर चोट लग रही है सबसे ज्यादा तकलीफ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को हो रही है।कांग्रेस के प्रधानमंत्री कहते थे हम 1 रुपया भेजते हैं तो 15 पैसा पहुंचता है और आज हम 1 रुपया भेज रहे हैं तो पूरा 1 रुपया पहुंच रहा है।समाजवादी पार्टी को आज उच्च सदन में विपक्ष का भी दर्जा नहीं मिला है।समाजवादी पार्टी समाज को बांटने का काम कर ही है और कुछ का साथ और गुंडों का विकास कर रही है।

समाजवादी पार्टी दंगाइयों का विकास कर रही है।उनका संदेश है सारे गुंडे माफिया एक हो जाओ हमारा संदेश है गुंडागर्दी करोगे तो जेल जाओगे।वो गुंडों के भरोसे हैं हम जनता के भरोसे हैं।

बाईट-केशव प्रसाद मौर्य,उपमुख्यमंत्री

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *