Breaking News
5866d5e4 553a 46e8 a9f9 eca543a802ec

चार ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचित हुये

 

बीगोद-/ खैराड़ क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों की ग्राम सेवा सहकारी समितियों में गुरुवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ।5866d5e4 553a 46e8 a9f9 eca543a802ec

मतदान के दौरान माल का खेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति एवं श्यामपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में निर्विरोध अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने गए ।

जलिन्द्री,मांगटला ग्राम सेवा सहकारी समितियों में मतदान करके अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव चुने गये।

* प्राप्त जानकारी के अनुसार माल का खेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर वेद राज गुर्जर एवं उपाध्यक्ष पद पर पप्पू लाल बंजारा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इसी प्रकार श्यामपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष पद पर भानु प्रताप सिंह शक्तावत एवं उपाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार जाजू निर्विरोध निर्वाचित हुए। जलिन्द्री ग्राम सेवा सहकारी समिति पर मतदान के द्वारा अध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार पुरोहित एवं उपाध्यक्ष पद पर जगन्नाथ बलाई को एवं मांगटला ग्राम सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह शक्तावत एवं उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश चंद्र बेरवा को नवनिर्वाचित संचालक मंडल के सदस्यों द्वारा मतदान कर मनोनीत किया गया।

सभी समितियों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कार्य संपूर्ण हुआ।सभी समिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ ही नवनिर्वाचित संचालन मंडल के सदस्यों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई व्यक्ति मौजूद रहे।
( फोटो कैप्शन- चुनाव के दौरान सहकारी समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष व निर्वाचित सदस्य)
फोटो-प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *