Breaking News
f4e5a1e1 ac8b 4bab 9796 92971cb5bc13

मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म योजना का शुभारंभ व मैगा अभिभावक, अध्यापक मीटिंग का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय कीरो की झोपड़िया में हुआ

बीगोद– शनिवार को मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना का शुभारम्भ व मैगा अभिभावक, अध्यापक मीटिंग का आयोजन राजकीय प्रथामिक विघालय कीरो की झोपड़िया मे हुआ।f4e5a1e1 ac8b 4bab 9796 92971cb5bc13

इस कार्यक्रम के अध्यक्षता सरपंच मैहरून बानू ने की जबकि मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजलक्ष्मी आगाल , विशिष्ट अतिथि थानेदार मूलचन्द वर्मा हरीश भट्र थे, कयूम लौहार, भामाशाह गोगराज कुमावत थे । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व माल्यार्पण कर दी।

निशुल्क यूनिफॉर्म योजना के दौरान विद्यालय में कक्षा 1 से 8 के बच्चों को अतिथियों ने निशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म 2 सेट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती आगाल ने कहा राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विचार-विमर्श कर शिक्षा संबल प्रदान करने के उद्देश्य से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को नामंकन उपस्थिति में वृद्धि ड्राफ्ट उद्देश्य से निशुल्क यूनिफार्म देने का निर्णय लिया।

इस योजना से परिवार को संबल मिलेगा और समानता की भावना का विकास होगा साथ ही इसमें यूनिफॉर्म सिलाई रूपये के सीधे विधार्थी के खाते मे आयेंगे। विशिष्ट अतिथि हरीश भट्र ने राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं का हवाला देते हुए विद्यालय के विकास हेतु योजना प्रस्तुत की।

श्रीमती सरपंच महोदय ने विद्यालय में गांव से आने वाले गंदे पानी से निस्तारण तथा विद्यालय में चारदीवारी निर्माण स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया।

समारोह के अंत में संस्था प्रधान मुकेश कुमार शर्मा ने सभी छात्रों की RKSMBK की प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराया तथा सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया इस अवसर पर कांग्रेस के आरिफ मीर, राधेश्याम चांवरिया ,शेलेन्द्र पगारिया,
एएस आई सुरेश तेली,सत्यनारायण व विद्यालय स्टॉफ मौजूद थे
मंच का संचालन माधव लाल कीर ने किया ।

(फोटो कैप्शन -निशुल्क स्कूल यूनिफार्म का वितरण करते अतिथि) फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *