Breaking News

जिलाधिकारी देवरिया ने निबंधन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Ibn news Team DEORIA

देवरिया, (सू0वि0), 21 नवंबर

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज अपराह्न कोतवाली रोड स्थित निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन कार्यालय जनसुविधाओं को बढाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निबंधन कार्यालय में जनता की सहूलियत के लिए काउंटर संख्या दो से बढ़ा कर तीन करने का निर्देश दिया।

img 20221122 wa00073201102349172423724

जिलाधिकारी ने कार्यालय में डिस्प्ले बोर्ड खराब होने पर नाराज़गी व्यक्त की तथा पब्लिक के बैठने के लिए कुर्सियां बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने बैनामे के रिकॉर्ड के रखरखाव की जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही परिसर में साफ-सफाई कराने एवं वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एआईजी स्टाम्प पंकज सिंह तथा उप निबंधक अभिषेक सिंह मौजूद थे।
प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *