Breaking News
da964655 5444 4adf 9518 682cf28ebdaa

वैन कार चोरी कर काटकर बेचने वाले गिरोह के 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टda964655 5444 4adf 9518 682cf28ebdaa

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने वैन कार चोरी कर काटकर बेचने वाले गिरोह के 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में वीरेंद्र,बलदेव और अजीज का नाम शामिल है। आरोपी वीरेन्द्र बल्लभगढ़ के आदर्श नगर का,आरोपी बलदेव उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव ओसवाली का,आरोपी अजीज बल्लभगढ़ की सूबेदार कॉलोनी का रहने वाला है।

आरोपी वीरेन्द्र और बलदेव ने वैन गाड़ी को चोरी कर काट कर आरोपी अजीज को बेच दिया था। तीनों आरोपी कबाडे का काम करते है। वीरेंद्र, बलदेव ने वैन को काट कर 48000/-रु में आरोपी अजीज को बेच दिया था आरोपी अजीज ने वैन को सिकन्द्राबाद में 53000/-रु में कबाडी को बेच दिया था।

जिसे पहले भी कबाडे का सामान बेचते थे। कबाडी का सरकार के द्वार मान्यता प्राप्त कारखाना है। जिसने बताया कि आरोपियो ने छोटे-छोटे टुकडों में कबाडे को बेचा था जिसको कबाडी ने खरीदा था आरोपियो ने उसे नही बतया था चोरी की गाडी के पार्ट है।

आरोपी वीरेंद्र,बलदेव से 19500/-रु और आरोपी अजीज से 20000/-रु नगद बरामद हुए है। तीनों आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *