Breaking News
23c2719d 37e6 4187 a481 51d08ba0db3a

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा व उपायुक्त विक्रम सिंह ने लिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का जायजा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट23c2719d 37e6 4187 a481 51d08ba0db3a

फरीदाबाद:बल्लबगढ़,सीपी विकास अरोड़ा और डीसी विक्रम सिंह ने एमसीएफ तथा फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियो के साथ सेक्टर 22-सेक्टर-23 व संजय कालोनी के बुस्टिगं स्टेशन/ जलघर का अधिकारियों ने उद्घाटन से पहले दौरा किया। यह जालघर/बुस्टिगं स्टेशन प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल आगामी 20 नवंबर को जनता को समर्पित करेंगे।

इस जलघर सभी तैयारियां लगभग पूरी ली गई है। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा,जिला उपायुक्त विक्रम सिंह,नगर निगम के कमिश्नर जितेंद्र सिंह,एमसीएफ अतिरिक्त कमीशनर अभिषेक मीणा, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के भाई टिपरचंद शर्मा,ज्वाइंट कमिश्नर गौरव अंतिल,एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया सहित एफएमडीए और नगर निगम निगम के अधिकारी मौजूद रहे।डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि साफ सफाई,सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम करना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान स्टेज,बैकड्रा,उद्घाटन पत्थर, मीडिया और आमजन की बैठने की व्यवस्था सहित जनता के लिए द्वार खोलने बारे बारिकी से समीक्षा की।

इसके बाद गांव पाली में ओउम योग संस्थान ट्रस्ट के 24 वें वार्षिक उत्सव स्थल का निरीक्षण कर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश दिए। वहां पर भी तमाम पहलुओं पर बारिकी से समीक्षा की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *