Breaking News

भव्य एवं ऐतिहासिक लिट्टी-चोखा महोत्सव का हुआ आयोजन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट333

फरीदाबाद:हरियाणा सरकार के निवर्तमान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के सेक्टर-16 स्थित कार्यालय पर भव्य एवं ऐतिहासिक लिट्टी-चोखा महोत्सव का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर यमुना मैया की अविरलता तथा निर्मलता विषय पर व्यापक चर्चा हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को यमुना मैया के प्रति उनकी समर्पित सेवा भाव के लिए यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जय कृष्ण दास तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने संयुक्त रूप से”यमुना रक्षक सम्मान”से अलंकृत किया।

इस कार्यक्रम के दौरान हरियाणा सरकार के निवर्तमान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल,यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जय कृष्ण दास,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह, शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पौत्र यादविंदर सिंह संधू सहित विभिन्न गणमान्य महानुभावों ने अपने विचार व्यक्त किए।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अपने सम्बोधन में कहा की बक्सर से चली परम्परा को आज फ़रीदाबाद में अवतरित किया है ओर अब हर वर्ष फरीदाबाद में अपने सेक्टर-16 कार्यालय पर भोजपुरी अवधि समाज व पूर्वांचल समाज का ये लिट्टी चोखा महोत्सव भविष्य में ओर अधिक बड़े स्तर पर मनाया जायेगा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने यमुना रक्षक दल के लोगों की भी सराहना की जिन्होंने यमुना नदी को निर्मल बनाने का संकल्प लिया हुआ है ओर् लोगो को संदेश भी दिया की यमुना मैया से करोड़ों यमुना भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है ।

पूर्व मंत्री ने कहा की यमुना मैया की अविरलता एवं निर्मलता के लिए मैं स्वयं भी सदैव संकल्पित रहा हूं। मंच से पूर्व मंत्री ने जनता से अपील भी करी की प्रत्येक लोग यमुना दल के इस अभियान से जुड़े ओर नदी में कूड़ा व गंदगी न डालें। डॉ.आरएन सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रभु श्रीराम चन्द्र ने महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि बक्सर में ताड़का तथा अन्य दैत्यों के वध के उपरान्त माता अहिल्या,ऋषि गौतम,ऋषि भार्गव,ऋषि उद्दालक के आशीर्वचन प्राप्त किए।

तदोपरांत आज के दिन मार्गशीर्ष माह, कृष्ण पक्ष,अष्टमी तिथि को लिट्टी-चोखा महोत्सव का भव्य आयोजन बक्सर के चरित्रवन में किया गया था। त्रेतायुगीन परम्परानुसार बक्सर में प्रतिवर्ष भव्य आयोजन किया जाता है।

डॉक्टर आरएन सिंह ने कहा की वृन्दावन में जब कुम्भ मेले का आयोजन हुआ था तब पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने भगीरथ महाराज की भूमिका निभाकर वृन्दावन में हजारों लीटर गंगा जल वहाँ के साधू संत महात्माओं के लिए भेजा। इससे पहले पूर्व मंत्री ने संत जयकृष्ण दास महाराज ओर यादविंदर सिंह को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने सभी को लिट्टीचोखा महोत्सव की शुभकामनाये देते हुए प्रभु श्री राम के चरणो में प्रार्थना करते हुए कहा की जिस प्रकार माता अहिल्या का कल्याण प्रभु ने किया वैसे ही सभी की इच्छा प्रभु पूर्ण करें ओर क्षेत्र के लोग तरक्की करें। इसके बाद लिट्टी चोखा का प्रसाद सभी ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर पूर्वांचल फाउंडेशन के अध्यक्ष एसके सिंह,भोजपुरी अवधी समाज के अध्यक्ष रघुवर दयाल,पं.केबी दुबे, आरसी चौधरी,एडवोकेट नागेश सिंह,सुदीश यादव,प्रदीप गुप्ता, रविन्द्र फौजदार,अरूण सिंह, शरीफ आज़म,राकेश यादव,सूर्य प्रताप सिंह,आनंद कुमार सिंह, नरेश कुमार निवर्तमान पार्षद, मनीष राघव,सीमा भारद्वाज, जगबीर सिंह,जीवन अग्रवाल, दीपक बंसल सहित अनेक गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित हुए व पूर्वांचल समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *