Breaking News

सम्पूर्ण समाजसेवा संस्था के तत्वावधान में सोहरौना राजा में श्री लक्ष्मी पूजा नवयुवक मंगलदल समिति के 26 वें वर्ष का हुआ उद्धाटन

# रिपोर्ट: फणीन्द्र कुमार मिश्र
Ibn24×7news
महराजगंज /भिटौली
सम्पूर्ण समाजसेवा संस्था के तत्वावधान में जनपद महराजगंज के भिटौली के सोहरौना राजा में श्री लक्ष्मी पूजा नवयुवक मंगलदल समिति के 26 वें वर्ष का उद्घाटन संस्था के सदस्य अमित भारती ने फीता काटकर किया। स्थानीय कलाकारों ने दुसरे दिन मां दुर्गा का सुंदर मंचन किया।

IMG 20221027 WA0006यह आयोजन संस्था के सचिव ई. रमेश कुमार के निर्देशानुसार किया गया।इस बाबत संस्था के सदस्य अमित भारती ने बताया कि धर्म में भगवान गणेश को बुद्धि व विद्या का स्वामी माना जाता है। साथ ही माता लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है।हिन्दू धर्म में दिवाली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करते हैं। बता दें की दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन से शुरू होती है और भाई भाई दूज के साथ खत्म हो जाती है। इन पांच दिनों में माता लक्ष्मी अपने भक्तों के घर वास करती हैं और उनकी प्रार्थनाएं सुनती हैं। किंदंतियों में इस बात का भी उल्लेख मिलता है कि दिवाली के दिन ही माता लक्ष्मी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन उनकी पूजा करने से विशेष फल मिलता है। श्री लक्ष्मी पूजा नवयुवक मंगलदल समिति के अध्यक्ष अंगद चौहान ने बताया हिंदू धर्म में भगवान श्री गणेश को प्रथम देवता के रूप में पूजा जाता है। इसलिए किसी भी मांगलिक कार्य को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा अनिवार्य होती है। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी कार्य सफल होते हैं और उनका सकारात्मक फल व्यक्ति को प्राप्त होता है। शास्त्रों में यह भी बताया गया है की दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन के समय विष्णु जी की नहीं बल्कि गणेश जी की पूजा जरूर होनी चाहिए। इस दौरान अजय वर्मा, शैलेश प्रजापति, सुभाष राव, डॉ. मुनील तिवारी, दशरथ प्रजापति, अविनाश चौहान, चंद्रेश व संगम भारती सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *