Breaking News

स्वास्थ्य मिशन अभियान की उड रही धज्जियां पंचायत प्रशासन का कोई ध्यान नही

59

कचरे डालने को लेकर ग्रामीण ह़ो रहे परेशान

सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था का अभाव जिससे नालिया गंदगी से अटी पड़ी मच्छर पनप रहे हैं जिससे लोग हैं परेशान

बीगोद- ग्राम पंचायत के अन्तर्गत कस्बे मे सफाई व्यवस्था के अभाव कीचड़ से नालियां अटी पडी सडांध, बदबू मार रही, मच्छर पन रहे सफाई व्यवस्था अभाव में आमजन हो रहे परेशान। सार्वजनिक शौचालय सफाई के अभाव सडांध बदबू मार रहे। जिससे स्वास्थ्य मिशन अभियान की खुलेआम उड़ रही धज्जियां फिर भी पंचायत प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है ठोस में तरल कचरे को डालने के लिए ग्रामीण हो कर परेशान मारे फिर रहे। जबकि उपखंड की बडी पंचायत होने से सबसे ज्यादा बजट आता फिर भी कस्बे के 23 वार्डों में सफाई व्यवस्था का अभाव है जिससे नालिया गंदगी से अटी पड़ी है बदबू मार रही मच्छर पनप रहे। पंचायत प्रशासन का सफाई व्यवस्था संबध कोई ध्यान नहीं दे रहा। जिसके कारण गली, मौहल्ले, नुकुड पर प्लास्टिक थैलिया, कचरे व गंदगी के ढेर लगे हुये है। नालियां ओवरफ्लो, कचरे से अटी पडी होने से बीच रास्ते व सडक पर पानी फैलाव हो रहा जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थैलिया ,कचरे मूक पशुओं खा लेने से काल का ग्रास बन रहे है। गंदगी, कचरे लगे ढेर, स्वच्छता व सुंदरता पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।

60 1 गांव में पंचायत प्रशासन की और से सफाई कर्मी नियुक्त होने पर सफाई नही की जा रही दूसरा एकत्र कचरे को उठाने के लिए पंचायत की ओर से किसी प्रकार का वाहन व साधन उपलब्ध नहीं करवाए जाने से कचरा व प्लास्टिक नालियों में जमा हो जाता है कस्बे के लोग कचरे को डालने के लिए मारे मारे फिरते हैं। जबकि ब्लॉक ग्रामीण ओलंपिक टूर्नामेंट के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , खैल मंत्री अशोक चांदना, राजस्व मंत्री रामलाल जाट , मंन्त्री प्रताप सिह खाचरियावास , धीरज गुर्जर ,कैबिनेट मंत्री जिला कलेक्टर आशीष मोदी, जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिन्धू, अतिरिक्त कलेक्टर राजेश गोयल ,मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिल्पा चौधरी मांडलगढ़ उपखंड अधिकारी नेहा छिपा, विकास क्षअधिकारी, तहसीलदार सहित अधिकारियों का आवागमन बीगोद में हुआ। फिर भी कस्बे की और किसी का ध्यान नहीं जाने से लचर सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीण परेशान है । जबकि सरकार द्वारा समय पर सफाई व्यवस्था को लेकर अनेक योजनाए चलायी जाती हैं लेकिन लगता है सब नकारा साबित हो रहे हैं। दूसरा वार्ड नंबर 12 में 6 महीने से रोड लाइटे नदारद है जिससे रात को अंधेरे में आवाज में परेशानी सामना करना पडता। इस बारे कई बार पंचायत प्रशासन व अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला।

(फोटो कैप्सन–
1-कस्बे के गली मोहल्लों, नुकुड पर गंदगी का साम्राज्य सुअर, आवरा
2- गली मे थैलिया व गंदगी का आलम)
फोट़ो–प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *