Breaking News
screenshot 20221005 183848892787253027925241

नवरात्रि के पवित्र पर्व पर सिर्फ मां भक्ति ही नहीं देशभक्ति भी दिख रही

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

अयोध्या
Anchor- नवरात्रि के पवित्र पर्व पर सिर्फ मां भक्ति ही नहीं देशभक्ति भी दिख रही है।अयोध्या शहर में एक पंडाल को तिरंगे के रंग में सजाया गया है यहां तक कि मां दुर्गा की मूर्ति भी तिरंगे की छवि के रूप में दिखाई पड़ रही है। जहां देश आजादी का 75 वर्ष बना रहा है उसके तहत देश के सभी कोने कोने में आजादी महोत्सव के तहत अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। राम नगरी अयोध्या में भी दुर्गा पूजा के दौरान अमृत महोत्सव की झलक देखी गई।यहां तक की सड़क पर जो लाइट की झालर लगाई गई है वह भी तिरंगे की शक्ल में है। झालर की लाइट पंडाल और दुर्गा प्रतिमा सभी तिरंगे की शक्ल में भक्तिमय हो रहे हैं। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि हमारा देश आजादी का 75 वां वर्ष बना रहा है ऐसे में दुर्गा पूजा के दौरान भी अमृत महोत्सव का अक्स नजर आए ऐसा प्रयास किया गया है।इसी के साथ साथ जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर मोतीगंज बाजार में नव दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री मोहम्मद तौफीक लगातार 17 वर्षों से मां दुर्गा की सेवा कर रहे हैं। और साथ ही माता की सेवा के लिए वह यह कहते हैं कि किसी धर्म के साथ-साथ मानवता की सबसे बड़ी होती है।

Byte- मनोज जयसवाल,अध्यक्ष केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति

Byte – मोहम्मद तौफीक महामंत्री नव दुर्गा पूजा समिति

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *